सुबह गर्म पानी पीने के 5 फायदे: Subah Garm Paani Peene Ke 5 Fayde 

सुबह सुबह आपका शरीर बेहद आराम वाली स्थिति में होता है और ऐसे समय में गुनगुना पानी आपकी सेहत को बेहतर कर देगा। फोटो: madhushala.info
सुबह सुबह आपका शरीर बेहद आराम वाली स्थिति में होता है और ऐसे समय में गुनगुना पानी आपकी सेहत को बेहतर कर देगा। फोटो: madhushala.info

सुबह सुबह गर्म पानी पीने का ख्याल ही कई लोगों को वापस से नींद में ले जाएगा। नींद एक ऐसी जगह है जहाँ आप सपने देखते हैं और फिर आप इन सपनों को सच करने की कोशिश करते हैं। जब आप सुबह उठते हैं तो उस समय आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहद अच्छा होता है जो जरूरी है।

ऐसी स्थिति में अगर आप गुनगुना पानी या गर्म पानी पीते हैं तो एक प्रकार से आप शरीर को वो ऊर्जा दे रहे हैं जिसकी उसे जरूरत थी। बासी मुँह पानी पीने के अपने फायदे होते ही हैं, जिसके बारे में हम इस वेबसाइट पर बात कर चुके हैं। आप जब सोते हैं और जब आपकी नींद सुबह खुलती है (ना कि टूटती है) तो उस बीच काफी समय गुजर चुका होता है।

आपका शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है क्योंकि आप नींद में थे लेकिन आपके शरीर के सभी अंग सही रूप से काम कर रहे थे। इसके कारण पानी का इस्तेमाल हुआ और जो पानी आपने सोने से पहले पिया था वो अब शरीर के द्वारा एब्जॉर्ब हो चुका है या फिर वो मूत्र के रूप में बाहर जा चुका है। इसलिए सुबह पानी पीना चाहिए, और अगर वो गुनगुना हो तो उससे बेहतर कुछ नहीं है। आइए आपको उन फायदों के बारे में बताते हैं जो आपको सुबह गुनगुना पानी पीने से प्राप्त हो जाएंगे।

सुबह गर्म पानी पीने के 5 फायदे: Subah Garm Paani Peene Ke 5 Fayde

एसिडिटी खत्म होती है: Removes Acidity

एसिडिटी को अगर आप एक बीमारी मानते हैं तो आप सबसे गलत धारणा रखते हैं। एसिडिटी कभी भी एक बीमारी नहीं है। ये आपके द्वारा किए गए गलत भोजन का नतीजा है। गलत भोजन के कारण आपका शरीर अजीब महसूस करता है और उस स्थिति में आपको एसिडिटी होती है। अगर आप सुबह गुनगुना या गर्म पानी पीते हैं तो उससे आपको लाभ होगा।

कब्ज को जड़ से खत्म करे: Cures Constipation

कब्ज को ठीक करने के लिए लोग ना जाने कितने कदम उठाते हैं। उसकी जगह पर अगर वो सिर्फ सुबह गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें तो उससे उनको काफी लाभ मिलेगा।सेहत के लिए पेट का ठीक रहना जरूरी है और वो सिर्फ तब हो सकता है जब आप अच्छा भोजन करें जिससे आपके शरीर को कोई नुकसान ना हो।

जोड़ों का दर्द दूर करे: Removes joint pain

जोड़ों का दर्द किसी को भी हो सकता है क्योंकि आज कल का खान पान बेहद खराब है। इस स्थिति में बच्चों एवं वयस्कों को भी जोड़ों में दर्द होता है। पेट को ठीक रखने से आप अपने कई अंगों को अच्छा रख पाते हैं और साथ ही जोड़ों पर भी बुरा असर कम कर पाते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल करें और अपनी सेहत को ठीक करें।

जुखाम को ठीक करें: Cures Cold

जुखाम होने पर आपकी नाक बंद हो जाती है और शरीर अजीब सा महसूस करता है। ये एक अच्छी स्थिति नहीं है और आप इसका हिस्सा नहीं होना चाहेंगे। अगर ऐसा है तो आपको आज ही सुबह सुबह गुनगुने पानी या गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। वैसे गुनगुना पानी काफी अच्छा होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए: Increases Immunity

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप एक ऐसा आसान सा उपाय कर सकते हैं जिससे सबको लाभ होगा। वो है आपके शरीर में सुबह सुबह गर्म पानी का मुँह और पीने वाले पानी यानी भोजन की नली से प्रवेश। ऐसा करते ही आपको काफी फायदा होगा जो एक अच्छी बात है और जिसका इस्तेमाल आपको करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।