आम फेस पैक के 5 फायदे-Aam Face Pack Ke 5 Fayde

आम फेस पैक के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम फेस पैक के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम (Mango) एक मौसमी फल है, जो सिर्फ गर्मी के मौसम में मिलता है। ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम का इंतजार ही आम खाने के लिए करते हैं, आम खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही आम खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां आम से बना फेस पैक (Mango Face Pack) चेहरे पर लगाने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। क्योंकि आम विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से स्किन पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं आम फेस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

आम फेस पैक के 5 फायदे

1- ऑयली स्किन (Oily Skin) की शिकायत को दूर करने के लिए आम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर मौजूद अतिरिक्त तेल निकल जाता है, इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आम का गुदा मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर 10 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए।

2- बढ़ते उम्र के लक्षण चेहरे पर दिखना शुरू हो जाते हैं, लेकिन अगर आप आम और गुलाब जल का फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है, इस फेस पैक को बनाने के लिए आम के गुदा में गुलाब जल मिलाकर लगाना चाहिए। फिर 10-15 मिनट में चेहरे को धो लेना चाहिए।

3- पिंपल्स (Pimples) की शिकायत को दूर करने के लिए आम और बेसन का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसको लगाने से पिंपल्स की शिकायत दूर होती है, इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन में आम का गुदा मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए।

4- मौसम बदलने की वजह से या प्रदूषण की वजह से स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है, लेकिन अगर आप आम और दूध का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे स्किन पर नमी बरकरार रहती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आम के गूदे में दूध को मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

5- दाग धब्बों की शिकायत को दूर करने के लिए आम और गेंहू के आटे का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आम के गूदे में गेंहू का आटा मिला लेना चाहिए, फिर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava