आम के पत्ते के 5 फायदे: Aam Ke Patte Ke 5 Fayde

आम के पत्ते के फायदे (फोटो - indianews)
आम के पत्ते के फायदे (फोटो - indianews)

आम एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद होता है। लेकिन जितना पसंद इस फल को किया जाता है उतना ही लाभकारी इस फल के पत्ते होते हैं। आम के फायदे और आम का स्वाद आपको पता होगा लेकिन कभी आम की पत्तियों के फायदे के बारे में सोचा है, इनकी पत्तियां भी बहुत गुणकारी होती हैं। जिनका कई बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है। जानिए आम के पत्ते के क्या फायदे हैं और इन पत्तों से किन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

आम के पत्तों के फायदे - Aam Ke Patte Ke Fayde In Hindi

शुगर को करता है कंट्रोल - जिन लोगों को शुगर की बीमारी है उनके लिए सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम की पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन मौजूद होता है। शुगर के इलाज में आम के पत्तियां फायदेमंद होती हैं। इसके लिए आप पत्तियों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और नियमित रुप से पाउडर का सेवन करें।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए - अगर आप ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो इसके लिए आप आम के पत्तों को उबालकर इसकी चाय या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। साथ ही जो लोग बेचैनी से पीड़ित रहते हैं उनके लिए भी आम के पत्ते का काढ़ा बेहद फायदेमंद है।

सांस की परेशानियां करे दूर - अगर किसी को सांस से जुड़ी को परेशानी हैं तो इसे दूर करने के लिए आम के पत्ते लाभकारी होते हैं। यदि आप आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर उसमें थोड़ा शहद मिलकर उसका सेवन करते हैं, तो इससे खांसी ठीक हो जाती है।

पथरी के इलाज में - आम के पत्ते गुर्दे की पथरी को ठीक करने में मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आम के पत्तों का चूर्ण बना लें और रात में एक गिलास डालकर रखें और सुबह उठकर उसका सेवन कर लें। ऐसा करने से पथरी टूट जाती है और मूत्र के रास्ते से बाहर आ जाती है।

पेट के लिए - अगर किसी को पेट से जुड़ी समस्या हैंं और आप इन समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आम को कुछ पत्तों को पानी में भिगोकर उन्हें ढककर रख दें। फिर सुबह उस पानी को छान कर खाली पेट पिएं। आपको लाभ होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।