आड़ू की पत्तियों के 5 फायदे- Aadu Ki Pattiyo Ke Fayde

आड़ू की पत्तियों के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आड़ू की पत्तियों के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आड़ू (Peach) एक फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आड़ू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आड़ू में फाइबर, विटामिन सी, आयरन, विटामिन ए, प्रोटीन, विटामिन के जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आड़ू के साथ-साथ आड़ू की पत्तियां (Peach leaves) भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाती है, जी हां क्योंकि आड़ू की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आड़ू की पत्तियों का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं आड़ू की पत्तियों के क्या-क्या फायदे होते हैं।

आड़ू की पत्तियों के 5 फायदे

1- बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां (Bones) भी कमजोर होने लगती है। लेकिन अगर आप आड़ू की पत्तियों से बने चाय का सेवन करते हैं, तो यह काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि आड़ू की पत्तियों में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है, साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।

2- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आड़ू की पत्तियों का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आड़ू की पत्तियां विटामिन से भरपूर होती है, जो ब्लड वेसेल्स में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट अटैक और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

3- आड़ू की पत्तियां एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप आड़ू की पत्तियों से बने चाय का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधत क्षमता यानि इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

4- चोट या घाव लगने पर भी आड़ू की पत्तियां काफी फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि आड़ू की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, इसलिए अगर आप घाव या चोट लगने पर पत्तियों को पीसकर घाव पर लगाते हैं, तो इससे घाव जल्दी भर जाते हैं।

5- आड़ू की पत्तियां महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की परेशान होती है। लेकिन अगर आप आड़ू की पत्तियों से बने चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन में काफी हद तक आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।