सुबह खाली पेट खाएं भीगे अखरोट, दूर होती हैं ये 7 समस्याएं-Benefits Of Eating Soaked Walnuts On An Empty Stomach

सुबह खाली पेट खाएं भीगे अखरोट, दूर होती हैं ये समस्याएं(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट खाएं भीगे अखरोट, दूर होती हैं ये समस्याएं(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट (Walnuts) एक ड्राई फ्रूट्स है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी भीगे अखरोट का सेवन किया है, भीगे अखरोट का सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। भीगे अखरोट का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भीगे अखरोट में विटामिन ई, फोलिक एसिड, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, कॉपर और जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट खाएं भीगे अखरोट, दूर होती हैं ये 7 समस्याएं- Benefits Of Eating Soaked Walnuts On An Empty Stomach In Hindi

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अखरोट में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

हड्डियां और दांत होते हैं मजबूत

हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भीगे अखरोट का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अखरोट में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

हार्ट रहता है हेल्दी

हार्ट (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भीगे अखरोट का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

वजन होता है कम

भीगे अखरोट का सेवन वजन (Weight) कम करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन की मात्रा अधिक और कैलोरी की कम होती है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है।

कब्ज की शिकायत होती है दूर

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर भीगे अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भीगे अखरोट में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल होता है।

डायबिटीज का खतरा होता है कम

भीगे अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes) का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि भीगे अखरोट का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर भीगे अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भीगे अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।