आंखों में चुभन का इलाज: aankhon mein chubhan ka ilaj

फोटो- eyeproblem
फोटो- eyeproblem

आंखें शरीर का अहम हिस्सा होती है, ये एक महत्वपूर्ण ज्ञान इंद्री की तरह कार्य करती है,अगर आंखों में कोई परेशानी हो जाए तो व्यक्ति पूरा समय परेशान रहता है क्योंकि आंखें शरीर का अहम अंग जो है। आंखों से इस खूबसूरत दुनिया को देखना आसान हो जाता है। अक्सर धूल-मिट्टी की वजह से, ज्यादा समय मोबाइल चलाने पर, कंप्यूटर पर काम करने पर आंखों को नुकसान होता है और सूखापन आ जाता है। जिसकी वजह से आंखों में कुछ चुभन होने लगती है। अगर किसी की आंखों सूखने लगती है तो आंखों में चुभन, लाल रहना, खुजली जैसी समस्या होने लगती है इसलिए आंखों का ध्यान रखना जरूरी है। इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं। जानते हैं क्या है इसका इलाज।

आंखों की चुभन दूर करने के उपाय-

ये भी पढ़ें: चेरी खाने के फायदे : Cherry Khane ke Fayde

ज्यादा समय तक कंप्यूटर स्क्रीन ना देखें- अगर हम लगातार लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करते हैं तो उसकी वजह आंखों में सूखापन आ जाता है। जिसके बाद आंखों में चुभन होने लगती है। इसलिए लबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन ना देखें और बार -बार आंखों को पानी से साफ करते रहें।

आंखों को धुंए से बचाएं- आंखों पर धुआं लगने कि वजह से जलन और चुभन की समस्या हो सकती है इसलिए आंखों को धुएं से बचाकर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार : sardi jukam ka gharelu upchar

हीटर से आंखों को बचाएं- अगर आप हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो उस से आंखों को बचाकर रखें, क्योंकि ये आंखों में सूखेपन को बढ़ाता है।

नोट- डॉक्टर की मदद से आंखों की चुभन दूर करने के लिए आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें और साथ ही आंखों में सूखापन आने से बचाएं।

ये भी पढ़ें: हरड़ का मुरब्बे के फायदे: Harad ka Murabba ke Fayde

Edited by Naina Chauhan