आंखों में खुजली होना 5 घरेलू उपचार: Aankhon Mein Khujli Hona 5 Gharelu Upchar

फोटो- healthdear
फोटो- healthdear

आंखें हर किसी के शरीर में सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं। आंखों में अगर जरा सी भी परेशानी हो जाए तो यह हमें विचलित कर देती है। इस भागदौड़ और ट्रैफिक में धूल-धूप में रहने की वजह से आंखों में खुजली और जलन हो सकती है। इस समस्या को तुरंत ठीक करना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि ये तकलीफ देने के साथ-साथ आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसके साथ ही आंखों में अगर जरा भी कुछ होता है तो बाकी काम में मन नहीं लगता। जानते हैं आंखों में खुजली होने पर क्या करना चाहिए।

आंखों में खुजली होने पर अपनाएं घरेलू उपाय -

ठंडा पानी - आंखों की जलन, खुजली जैसी समस्या को दूर करने के लिए ठंडे पानी से आंखों को साफ करना चाहिए। इससे आंखों को तुरंत आराम मिल सकता है। आप अपनी आंख बंद कर लें और एक साफ ठंडे पानी का कपड़ा पलकों पर रख लें। इसके अलावा आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारने से भी आपको थोड़ी देर में ही आराम मिल जाएगा।

एलोवेरा जूस - आंख में किसी तरह की परेशानी होने पर एलोवेरा जूस का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, आधा कप पानी और बर्फ के कुछ टुकड़े मिला कर पीस लेना है। फिर इस दूस को एक कॉटन की मदद से पलकों पर लगाना है। इसे दिन में दो बार भी लगा सकते हैं।

गुलाब जल - आंखों की जलन और ड्राइनेस को कम करने के लिए गुलाब जल बहुत अच्छा उपाय है। आंखों पर रोज कॉटन में गुलाब जल लेकर लगाना चाहिए। वहीं आंखों पर गुलाब जल का आइज पैक भी लगा सकते हैं।

धनिया के बीज - आंखों की खुजली को कम करने के लिए धनिया के बीज बहुत लाभकारी होते हैं, क्योंकि धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए धनिया का पानी आंखों पर लगाना चाहिए।

सौंफ के बीज - अगर में खुजली की वजह से आपको देखने में परेशानी हो रही है या आंखों में ड्राइनेस की समस्या हो रही है तो इसके लिए सौंफ के बीज काफी फायदेमंद हैं। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो आंखों की इन परेशानियों को ठीक करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।