लस्सी पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान- Lassi Pine Ke Fayde Aur Nuksan

लस्सी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
लस्सी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में लस्सी (Lassi) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लस्सी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए लस्सी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है। लस्सी में पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन लस्सी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं लस्सी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

लस्सी पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान

लस्सी पीने के फायदे

1- लस्सी का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि लस्सी में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है और ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

2- गर्मी के मौसम में लू लगने की वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे आप लू की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।

3- गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना निकलने के कारण डिहाइड्रेशन (Dehydration) की शिकायत हो सकती है, लेकिन अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही लस्सी का सेवन शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

4- जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है। लेकिन अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप बार-बार संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- लस्सी का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है, क्योंकि लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसके सेवन से पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ लस्सी का सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

6- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लस्सी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लस्सी में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन ब्लड प्रेशर को घटाने में कारगर साबित होता है।

7- लस्सी का सेवन बालों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि लस्सी में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

लस्सी पीने के नुकसान

1- लस्सी का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

2- जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की शिकायत है, उनको लस्सी का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- लस्सी बनाने में चीनी का भी उपयोग किया जाता है, इसलिए इसका अधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava