स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान - Swarna Bhasma Ke Fayde Aur Nuksan 

स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान( फोटो - Sportskeeda Hindi )
स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान( फोटो - Sportskeeda Hindi )

आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म का काफी महत्व माना गया है। स्वर्ण भस्म को कई तरह की बीमारी के लिए उपयोग में लाया जाता है। लेकिन स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में ही करना चाहिए। स्वर्ण भस्म के जितने फायदे होते हैं, उसके अधिक इस्तेमाल से परेशानी भी हो सकती है। आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म को शुद्ध करने के तरीके के बारे में बताया गया है। स्वर्ण भस्म के कुछ फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी। तो आइए जानते हैं इस लेख में स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान।

स्वर्ण भस्म के फायदे

हार्ट के लिए (To heart) - स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma) में पाए जाने वाले औषधिय गुण हार्ट को स्वस्थ रखने के काम आ सकते हैं। एक शोध के अनुसार सोने में क्रोनिक डिसऑर्डर यानी पुरानी गंभीर बीमारियों को ठीक करने का गुण मौजूद होता है। हार्ट रोग को भी क्रोनिक डिसऑर्डर माना जाता है। यही वजह है कि हार्ट रोगों की कुछ दवाओं में स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल किया जाता है।

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए (To keep the brain healthy) - स्वर्ण भस्म के इस्तेमाल से मस्तिष्क (Brain) संबंधी कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। एक शोध के मुताबिक, मस्तिष्क संबंधी समस्याओं को ठीक करने वाली दवाइयों में स्वर्ण भस्म को इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन फिलहाल इस पर और ज्यादा वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है। इसलिए, इसके इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

स्ट्रेस की स्थिति में स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल (Use of Swarna Bhasma in case of stress) - स्ट्रेस की स्थिति से निकने के लिए भी स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्वर्ण भस्म में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुण मौजूद होते हैं। स्वर्ण भस्म के लाभ से मस्तिष्क से कैटेकोलामाइन नामक हार्मोन निकलता है, जो स्ट्रेस (Stress) की एक स्थिति को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए इस्तेमाल (used for skin) - त्वचा के लिए स्वर्ण भस्म बहुत फायदेमंद होती है। पेम्फिगस (Pemphigus) त्वचा रोग की स्थिति में सूजन (Swelling) को कम कर सकती है। और यदि आप स्वर्ण भस्म का उपयोग केसर के साथ करेंगे, तो त्वचा का रंग और भी निखर जाएगा।

स्वर्ण भस्म के नुकसान

स्वर्ण भस्म को सही तरीके से न बनाया जाए, तो उल्टी हो सकती है।

स्वर्ण भस्म के अधिक सेवन से शारीरिक तौर पर कमजोरी आ सकती है।

लिवर (Liver) को खराब कर सकती है स्वर्ण भस्म।

स्वर्ण भस्म का यदि अशुध्द तरीके से बनाई जाए, तो यह नुकसान पहुंचा सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki