अकरकरा के फायदे: Akarkara ke Fayde

फोटो- 1mg
फोटो- 1mg

अकरकरा इसमें पीले और सफेद रंग का फूल खिलते है। अकरकरा की जड़ों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है। यह एक बारहमासी पौधा होता है जो कैमोमाइल की तरह दिखता है। स्वाद में यह तीखा होता है और एक हल्दी गंध भी इससे आती रहती है। इसमें एंटी-वायरल (antiviral) और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो फ्लू को दूर करने में सहायक होते हैं। जानते हैं अकरकरा के क्या फायदे हैं।

इसे भी पढ़ें: गिलोय से हानि: Giloy Se Hani

अकरकरा के फायदे -

अपच की समस्या - पाचन को बेहतर बनाने के लिए अकरकरा बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से अपच की समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही इससे पेट की गैस से भी राहत मिलती है।

अर्थराइटिस - जिन लोगों को गठिया की समस्या है तो इससे राहत पाने के लिए अकरकरा चूर्ण मदद कर सकता है। क्योंकि अकरकरा में एंटीअर्थरिटिक (antiarthritic) प्रभाव होता है। अकरकरा ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके गठिया के लक्षण को कम कर सकता है। वहीं, गठिया से होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गिलोय जूस के फायदे: Giloy Juice Ke Fayde

पैरालिसिस - अकरकरा का इस्तेमाल सालों से पैरालिसिस से बचाव के लिए किया जाता रहा है। दरअसल, अकरकरा मैस्टिकेटरी (भोजन चबाने वाली प्रक्रिया) को सक्रिय कर सकता है, जिसे जीभ और गले की मांसपेशियों के पैरालिसिस में लाभकारी माना जाता है। इसे पैरालिसिस के लिए टोनिक माना जाता है।

बुखार के लिए - बुखार होने पर अकरकरा चूर्ण फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल (antibacterial) प्रभाव होते हैं, जिस वजह से यह बुखार कम करने के तरीके के रूप में काम कर सकता है। इसी वजह से हल्के बुखार में अकरकरा के सेवन की सलाह दी जा सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: गिलोय का काढ़ा कितना पीना चाहिए: Giloy ka kadha kitna Pina Chahiye