आंवला के औषधीय गुण: amla ke aushadhi gun

फोटो- fitaarogya
फोटो- fitaarogya

आंवला बहुत गुणकारी होता है और इसे औषधी के रूप में देखा जाता है। आंवले से शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं और रोगों को दूर किया जाता है। उसमें विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन, फास्फोरस, पोटाशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो आंखों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। जिन लोगों को पित्त और कफ़ की समस्या हो उनके लिए आंवला फायदेमंद होता है। आंवला प्रकृति की गोद से एक तोहफे के रूप में प्राप्त होता है। आयुर्वेद में आंवला को ‘अमृतफल’ भी कहा जाता है। जानते हैं आंवला से मिलने वाले लाभ।

आंवला के औषधीय गुण क्या है-

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

दिमाग तेज करने के लिए- आंवला एक ऐसा फल है जो व्यक्ति के दिमाग और शरीर दोनों के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो दिमाग को स्वस्थ रखते हैं इसलिए हर रोज एक आंवला जरूर खाना चाहिए।

आंखों के लिए- व्यक्ति के शरीर के लिए आंखें एक अनमोल तोहफा है। इस रंग भरी दुनिया को देखने के लिए आंखों का ख्याल रखना जरूरी है। लेकिन लोगों का लंबे समय तक मोबाईल, लेपटॉप पर काम करने से आंखें कमजोर होने लगती है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंवले के जूस में शहद मिलाकर पीने से आंखों की समस्या दूर हो जाती है।

ये भी पढ़ें: मुलेठी के आयुर्वेदिक गुण: mulethi ke aushadhi gun

लीवर के लिए- अगर हमारा लीवर सही तरीके से काम नहीं करता है इसकी वजह से शरीर में कई रोग लग जाते हैं। वहीं इसकी वजह से श्वसन प्रणाली को भी हानि पहुंचती है। लेकिन आंवला लिवर में इन्फेक्शन होने से रोकते हैं। इसलिए इसका सेवन औषधीय गुण से भरा होता है।

ये भी पढ़ें: धनिया पाउडर के फायदे: dhaniya powder ke fayde