अनार के जूस के फायदे: Anar ke Juice ke Fayde

फोटो- prabhasakshi
फोटो- prabhasakshi

हर किसी को पता होता है कि फल के सेवन से शरीर अच्छा रहता है। लेकिन किस फल से क्या लाभ है इसे भी जानना चाहिए। वैसे तो लोग हमेशा फलों के रस की बजाय उन्हें यूं ही खाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य लाभ काफी कम हो जाते हैं। दरअसल, अधिकतर फलों के छिलकों में एंटी−ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और जब उनका रस निकाला जाता है तो वह एंटी−ऑक्सीडेंट्स भी निकल जाते हैं। लेकिन अनार के रस के साथ ऐसा नहीं होता। अनार का रस भी सेहत के लिए उतना ही लाभकारी है, जितना इसके दानों का सेवन करना। जानते हैं अनार के जूस से क्या फायदे होते है।

इसे भी पढ़ें: गुड़हल के फूल के फायदे: Gudhal ke Phool ke Fayde

अनार के जूस से होने वाले लाभ-

सूरज की तेज रोशनी से बचाव करता है- त्वचा को नेचुरल तरीके से सुरक्षित रखने के लिए अनार बहुत फायदेमंद होता है। अनार सूरज की नुकसानदायक यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है।

एंटी-एजिंग गुण होते है- अनार में विटामिन ए,विटामिन ई और विटामिन सी पाया जाता है। जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं। इसके साथ ही अनार त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को भी जल्दी आने से रोकता है। इसके साथ ही अनार त्वचा की ऊपरी परत को सुर‍क्षित रखने में मदद करता है और नई कोशिकाओं का निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे चेहरे पर निखार आता है।

एसीडिटी में राहत पाने के लिए- अगर किसी को एसीडिटी की समस्या है तो ऐसे में अनार रस और मूली का रस समान मात्रा में लें और उसमें अजवायन,चुटकी भर सैंधा नमक मिलाकर सेवन करें। इससे एसीडिटी से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पैर की सूजन का इलाज: Pairo ke Sujan Ka Ilaj

दमा/खांसी में- अगर किसी को दमा की समस्या या दर्द वाली खांसी हो रही है तो इसे दूर करने के लिए जवाखार, कालीमिर्च, पीपल और अनारदाना को मिलाकर चूर्ण बना लें। इसके बाद इस चूर्ण में गुड़ डालकर इसकी छोटी-छोटी गोली बना लें। गर्म पानी के साथ सुबह, दोपहर, शाम एक-एक गोली लें। इससे दर्द वाली खांसी मिट जाती है और दमा रोग में राहत मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

Edited by Naina Chauhan