अंगूर के बेमिसाल फायदे : Angur Ke Fayde

अंगूर के बेमिसाल फायदे (फोटो - uttam news)
अंगूर के बेमिसाल फायदे (फोटो - uttam news)

अंगूर खाने के अनेकों फ़ायदे होते हैं। यह पुराने रोगों को रोकने में एवं ख़त्म करने में बहुत असरदार साबित होते हैं। अंगूर सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक एवं चमत्कार साबित होते हैं। अंगूर का स्वाद भी बड़ा स्वादिष्ट होता है और यह पोषण से भरे होते हैं। यह फ़ल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में अत्यंत लाभदायक साबित होता है।

अंगूर के बेमिसाल फायदे : Angur Ke Fayde In Hindi

अंगूर से कैंसर का इलाज होता है - अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्रा बैटरी जैसे गुण पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में बेहद मददगार साबित होते हैं। कैंसर के ख़तरे को कम करने के साथ साथ अंगूर कैंसर के विकास और कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को ख़त्म करने में भी मदद करता है।

अंगूर का जूस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है - अंगूर में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यह फल और ख़राब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

अंगूर हृदय को स्वस्थ रखता है - अंगूर खाने से खून में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है, जो दिल के दौरे पड़ने के ख़तरे को कम करता है। यह ब्लड क्लॉट के ख़तरे को भी कम करता है। यह फल उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए मददगार है, क्योंकि ये सोडियम के असर को कम करता है।

अंगूर क़ब्ज़ से राहत दिलाते हैं - अंगूर का रस क़ब्ज़ से राहत दिलाने में बेहद असरदार होता है। अंगूर में फ़ाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाता है। यह पाचन की समस्याओं को दूर करता है क्योंकि अंगूर में उच्च मात्रा में पानी होता है जो अपच और पेट में जलन को रोकने में भी असरदार है।

अंगूर खाने से हड्डियां मज़बूत होती हैं - अंगूर में भिन्न भिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वह हड्डियों को स्वस्थ बनाते हैं। अंगूर में कॉपर, आयरन और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाता है - अंगूर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बेहद लाभदायक है और यह फल अन्य नेत्र संबंधी बीमारियों को भी रोकने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan