बाजरे की रोटी के फायदे और नुकसान: Bajre ki Roti Ke Fayde Aur Nuksan

फोटो- Health
फोटो- Health

सेहत के लिए मल्टी ग्रेन आहार खाना अच्छा होता है। क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हमारे देश में हर घर में गेंहू के आटे के अलावा अनाज में सबसे ज्यादा बाजरा खाया जाता है। बाजरा बहुत महंगा नहीं होता है इस कारण इसे सभी लोग आसानी से इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं बाजरे से होने वाले फायदे और नुकसान।

ये भी पढ़ें: खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे: khali pet kari patte khane ke fayde

बाजरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व-

बाजरे में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम , मैंगनीज, सेलेनियम (selenium), पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इसके साथ ही बाजरे में नियासिन, पैंटोथेकि एसिड, रिबोफाल्विन, फोलट, फोलिक एसिड, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के भी मौजूद होते हैं।

बाजरे के फायदे-

ब्लड शुगर लेवल सही रहता है- बाजरे में फाइबर औऱ नॉन-स्टार्ची पॉलीसेकेराइड होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सही रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने में बाजरे का सेवन करना चाहिए। इससे उनका शुगर लेवल नहीं बढ़ता।

दिल को सेहतमंद रखने में मदद करता है- बाजरे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, साथ ही दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। इसलिए इसे खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: किडनी में हल्दी दूध के फायदे: Kidney mein haldi doodh ke fayde

ग्लूटेन फ्री होता है- कुछ लोगों को ग्लूटेन वाली चीजों से एलर्जी होती है। इसलिए वह गेंहू के आटे का भी इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है। इसके सेवन से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता।

अच्छी नींद आती है- बाजरे में ट्रिप्टोफेन पाया जाता है जो सिरोटोनिन (serotonin) प्रोड्यूस करता है। इससे तनाव कम होता है औऱ नींद अच्छी आती है।

पेट के लिए फायदेमंद- अगर आपको पेट की समस्या रहती है जैसे कब्ज, पाचन आदि। इस समस्या को दूर करने के लिए बाजरे का सेवन अच्छा होता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है जो आराम से पच जाता है।

बाजरे के नुकसान-

अगर आप बाजरे का इस्तेमाल सही तरीके से और सही समय पर नहीं करते तो इससे नुकसान हो सकते हैं जैसे- अधिक बाजरा खाने से थायरॉइड होने का खतरा बढ़ सकता है। इसका सेवन हमेशा भीगोकर ही करना चाहिए क्योंकि बाजरा सख्त होता है।

ये भी पढ़ें: केला खाने का सही समय: kela khane ke sahi samay