बथुआ के फायदे: Bathua ke Fayde

फोटो- healthdear
फोटो- healthdear

हर घर में बथुआ साग के रूप में खाया जाता है। इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन बथुआ बहुत ही कम मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इसके अधिक सेवन से डायरिया भी हो सकता है। बथुआ खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं जैसे कि-

इसे भी पढ़ें: गुड़हल के फूल के फायदे: Gudhal ke Phool ke Fayde

बथुआ खाने के लाभ-

विटामिन ए का स्रोत है बथुआ- लोग अक्सर ठंड़ के मौसम में बथुआ खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन ए का प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी और सी भी पाया जाता है।

इम्यून सिस्टम के मजबूत करता है- अगर किसी का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है तो उसकी वजह से कई रोग उत्पन्न हो जाते हैं। रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करने के लिए बथुए की सब्जी में सेंधा नमक मिलाकर, छाछ के साथ सेवन करें।

त्वचा के लिए फायदेमंद- अगर किसी की त्वचा पर सफेद दाग, दाद, खुजली आदि समस्या हो रही हो तो इसके दूर करने के लिए बथुए को उबाल लें और इसका रस पीएं। वहीं बथुए की सब्जी खाने से भी लाभ होता है। बथुआ फाइबर का प्रमुख स्रोत है, जो पाचन तंत्र से संबंधित रोग जैसे कब्ज आदि को दूर करने में अत्यंत सहायक है।

इसे भी पढ़ें: पैर की सूजन का इलाज: Pairo ke Sujan Ka Ilaj

शरीर में चुस्ती लाए- शरीर में चुस्ती-फुर्ती और ताकत प्रदान करने के लिए बथुआ बहुत लाभकारी होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते है जो शरीर को लाभ पहुंचाते है।

हीमोग्लोबिन की कमी दूर करे- शरीर में खून की कमी होने पर कई अन्य बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसे दूर करने के लिए बथुआ बहुत लाभकारी है। इसके साथ ही बथुआ महिलाओं के मासिक धर्म की अनियमितता से राहत पाने में भी लाभप्रद है।

पथरी की समस्या को दूर करें- जिन लोगों को किडनी में इन्फेक्शन या फिर स्टोन की समस्या हो तो उन्हें खाने में बथुआ खाना चाहिए। इससे इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

पीलिया में फायदेमंद है बथुआ- अगर किसी को पीलिया हुआ है, तो उसे अपने खाने पीने का खास ध्यान रखना होता है। वहीं बथुए का सेवन करने से इस बीमारी में आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

Edited by Naina Chauhan