ब्राउन राइस के 7 फायदे और 3 नुकसान- Brown Rice Ke Fayde Aur Nuksan

ब्राउन राइस के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ब्राउन राइस के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चावल (Rice) खाने के शौकीन कई लोग होते हैं, लेकिन वजन बढ़ने की डर से ज्यादातर लोग चावल नहीं खा पाते हैं। पर क्या आप जानते हैं अगर आप वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस (Brown Rice) का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल रहता है। जी हां ब्राउन राइस का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्राउन राइस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ब्राउन राइस का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ब्राउन राइस में प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम व फास्फोरस जैसे मिनरल पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन ब्राउन राइस का भी अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ब्राउन राइस के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ब्राउन राइस के 7 फायदे और 3 नुकसान

ब्राउन राइस के फायदे

1- ब्राउन राइस का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि ब्राउन राइस में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम रखने में मदद करता है।

2- ब्राउन राइस में फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है, साथ ही ब्राउन राइस में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इसलिए अगर आप ब्राउन राइस का सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कंट्रोल रहता है।

3- ब्राउन राइस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप ब्राउन राइस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- ब्राउन राइस का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि ब्राउन राइस में फाइबर मौजूद होता है, फाइबर खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित करता है, जिससे ह्रदय रोगों का जोखिम कम होता है।

5- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए अगर आप इस बीमारी के रोकथाम के लिए ब्राउन राइस का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

6- ब्राउन राइस स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ब्राउन राइस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप ब्राउन राइस के पानी से चेहर को रूई की मदद से साफ करते हैं, तो इससे टैनिंग, झुर्रियां, पिंपल्स, जैसी समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

7- ब्राउन राइस का सेवन बच्चों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्राउन राइस में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो बच्चों के विकास में मदद करते हैं। साथ ही ब्राउन राइस का सेवन करने से बच्चे स्वस्थ भी रहते हैं।

ब्राउन राइस के नुकसान

1- ब्राउन राइस का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी और सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।

2- ब्राउन राइस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

3- ब्राउन राइस का सेवन करने से सोरायसिस और अन्य त्वचा रोग (Skin Problems) हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava