अजमोद (सेलरी) के 8 फायदे और 3 नुकसान- Ajmod (Celery) Ke Fayde Aur Nuksan

अजमोद (सेलरी) के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजमोद (सेलरी) के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजमोद (Celery) एक पौधा है, जिसका उपयोग ज्यादातर सब्जी, सूप या जूस बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही इसका सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजमोद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अजमोद का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि अजमोद में सोडियम, मैग्नीशियम, लोहा, जस्ता, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी, विटामिन के, विटामिन b12, विटामिन बी6 जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अजमोद का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

अजमोद (सेलरी) के 8 फायदे और 3 नुकसान

अजमोद (सेलरी) के फायदे

1- हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) की बीमारी में अजमोद का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि अजमोद में एंटी हाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है।

2- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप अजमोद का सेवन करते हैं, तो यह मोटापा को कम करने में लाभकारी साबित होता है। क्योंकि अजमोद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अजमोद का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अजमोद में फाइबर के साथ-साथ कई और ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

4- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में अजमोद का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि अजमोद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

5- अजमोद एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6- अजमोद का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अजमोद का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

7- गठिया (Arthritis) की बीमारी होने पर जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आप अजमोद का सेवन करते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि अजमोद में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने का काम करता है।

8- पानी की कमी शरीर में डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या पैदा करती है। लेकिन अगर आप अजमोद का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। क्योंकि अजमोद में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है।

अजमोद (सेलरी) के नुकसान

1- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, उनको अजमोद का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

2- अजमोद का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या हो सकती है।

3- अगर किसी को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, तो उनको अजमोद का सेवन नहीं करना चाहिए। यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava