पान में चूना (Lime) लगाकर खाते आपने अक्सर लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं चूना स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां चूना खाने से कई बीमारियां दूर होती है। चूना कैल्शियम का एक बड़ा और समृद्ध स्रोत माना जाता है, इसलिए इसका सेवन हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। साथ ही चूना में और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन चूना का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं चूना के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
चूना के फायदे और नुकसान (Choona Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)
चूना के फायदे
- एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी की शिकायत होने पर चूना का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चूना का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इसके लिए आप किसी भी जूस में चुटकी भर चूना मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
- चूना का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चूना में कैल्शियम की सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डी संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है।
- दांतों के लिए चूना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चूना में कैल्शियम मौजूद होता है और कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाता है। साथ ही अगर किसी को दांत दर्द की शिकायत हो, तो इसके सेवन से वो भी ठीक होती है। इसके लिए आप पानी में या सब्जी में चूना मिलाकर खा सकते हैं।
- चूना स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप चूना में शहद मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर सकते हैं। चूना में शहद मिलाकर लगाने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।
- चूना शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि चूने में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच चूने के पानी का सेवन करना चाहिए।
- चूना पाउडर का सेवन न कि सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारने में मददगार साबित होता है। क्योंकि चूने का सेवन करने से बुद्धि में सुधार होता है।
- गर्भवती महिलाओं को चूना का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चूना न कि सिर्फ गर्भवती महिला के लिए बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु दोनों एकदम स्वस्थ रहते हैं। इसके लिए अनार के जूस में चूना मिलाकर सेवन करना चाहिए।
चूना के नुकसान
- जिन लोगों को पथरी (Stone) की शिकायत है, उनको चूने का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
- चूना का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
- चूना के सेवन से उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।
- चूने से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसके सेवन से सांस लेने में दिक्कत या स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
