अंजीर खाने के फायदे और नुकसान-Anjeer Khane Ke Fayde Aur Nuksan

अंजीर खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंजीर खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर (Anjeer) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट भी मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अंजीर का एक सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, अगर आप अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए एक दिन में 2 अंजीर का सेवन करना चाहिए। जानिए अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अंजीर खाने के फायदे और नुकसान (Anjeer Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अंजीर खाने के फायदे

- अंजीर का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्निशिमय की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

- अंजीर का सेवन पेट के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अंजीर में फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। इसलिए अंजीर का सेवन करने से कब्ज (Constipation) और एसिडिटी की शिकायत दूर होती है।

- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए अंजीर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में पोटैशिमय, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।

- अंजीर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि अंजीर में एंटीआक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं। उनको रोजाना अंजीर का सेवन करना चाहिए।

- अंजीर का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। इसलिए अगर कोई रोजाना नियमित रूप से अंजीर का सेवन करता है, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- अंजीर का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर कोई रोजाना अंजीर का सेवन करता है, तो इससे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर भी कम होते हैं।

अंजीर खाने के नुकसान

- अगर किसी को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत है, तो उसे अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अंजीर में ऑक्सलेट पाया जाता है।

- अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द (Stomach Pain)की शिकायत हो सकती है।

- अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

- अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से आंतों में सूजन की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।