हरे सेब के 5 फायदे और 2 नुकसान- Hare Seb Ke Fayde Aur Nuksan

हरे सेब के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरे सेब के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

लाल सेब का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है, ये तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हरे सेब (Green apple) का सेवन किया है, अगर नहीं तो आज से ही करना शुरू कर दे, क्योंकि लाल सेब की तरह ही हरे सेब का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। हरे सेब का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि हरा सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हरे सेब में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन हरे सेब का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं हरे सेब के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

हरे सेब के 5 फायदे और 2 नुकसान

हरे सेब के फायदे

1- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हरे सेब का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि हरे सेब में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित होते हैं।

2- हरे सेब का सेवन मोटापा (Obesity) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि हरे सेब में एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

3- हरे सेब का सेवन लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, साथ ही हरे सेब का सेवन करने से लिवर संबंधी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

4- हरे सेब का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा (Skin) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि हरे सेब में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

5- हरे सेब में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप बार-बार संक्रमण की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।

हरे सेब के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं के लिए हरे सेब का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह लिए गर्भवती महिलाओं को हरे सेब का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- हरे सेब से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava