महुआ के 6 फायदे और 2 नुकसान- Mahua Ke Fayde Aur Nuksan

महुआ के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
महुआ के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

महुआ (Mahua) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि महुआ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। महुआ का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। क्योंकि महुआ में प्रोटीन, आयरन, फैट, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन महुआ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं महुआ के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

महुआ के 6 फायदे और 2 नुकसान

महुआ के फायदे

1- नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए महुआ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए महुआ का दूध के साथ सेवन करना चाहिए।

2- अगर किसी को सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत है, तो उसे महुआ का सेवन करना चाहिए, क्योंकि महुआ का सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसे वायरल इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है।

3- महिलाओं को मासिक धर्म के समय दर्द और ऐंठन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप महुआ का सेवन करती है, तो इससे दर्द और ऐंठन की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलता है। इसके लिए महुआ को दूध में उबालकर सेवन करना चाहिए।

4- पेट में कीड़े (worms in stomach) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पेट में कीड़े होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पेट में कीड़े होने पर अगर आप महुआ के छाल से बने काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे कीड़े की समस्या से छुटकारा मिलता है।

5- जोड़ों में दर्द (Joint pain) की शिकायत होने पर महुआ का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप महुआ को पीसकर उसके लेप को जोड़ों में लगाते हैं, तो इससे दर्द की समस्या से छुटाकारा मिल जाता है।

6- शरीर में खून की कमी होने पर महुआ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि महुआ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है।

महुआ के नुकसान

1- अगर आप ब्लड शुगर लेवल कम करने की दवा का सेवन करते हैं, तो आपको महुआ का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- महुआ का अधिक मात्रा में सेवन करने से इंफर्टिलिटी की परेशानी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava