सहजन की पत्तियों के फायदे और नुकसान-Sahjan Ki Pattiyo Ke Fayde Aur Nuksan

सहजन की पत्तियों के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सहजन की पत्तियों के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सहजन की पत्तियों (Moringa leaves) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सहजन की पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन सहजन की पत्तियों के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं सहजन की पत्तियों के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ऐसे कर सकते हैं सेवन

- सहजन की पत्तियों को सूखाकर उसका पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं।

- सहजन की पत्तियों की सब्जी भी बना सकते हैं।

- सहजन की पत्तियों का सूप भी बनाया जा सकता है।

- सहजन की पत्तियों को चबाकर भी खाया जा सकता है।

सहजन की पत्तियों के फायदे और नुकसान (Sahjan Ki Pattiyo Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सहजन की पत्तियों के फायदे

- अगर किसी की रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है, तो वह अक्सर बीमार पड़ता है, लेकिन अगर आप सहजन की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। क्योंकि सहजन की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।

- सहजन की पत्तियों का सेवन करने से अल्सर का खतरा कम होता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में एंटी-अल्सर गुण पाये जाते हैं, जो अल्सर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

- सहजन की पत्तियों का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि सहजन की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

- सहजन की पत्तियों का सेवन हृदय (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

- सहजन की पत्तियों का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

- सहजन की पत्तियों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में एंटी डायबिटीक गुण पाये जाते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं।

- सहजन की पत्तियों का सेवन करने से कैंसर (Cancer) का खतरा काफी हद तक कम होता है। क्योंकि सहजन में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

- सहजन की पत्तियों का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, उनको सहजन की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।

सहजन की पत्तियों के नुकसान

- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उनको सहजन की पत्तियों का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल (Low Sugar Level) लो रहता हो, उनको सहजन की पत्तियों का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

- गर्भवती महिलाओं को सहजन की पत्तियों और छाल का सेवन करने से बचना चाहिए।

- महिलाओं को मासिक धर्म के समय सहजन की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन पित्त बढ़ाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।