तोरई के फायदे और नुकसान-Turai Ke Fayde Aur Nuksan

तोरई के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
तोरई के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है। हरी सब्जियों में भी तोरई (Ridge gourd) का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तोरई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसिलए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। तोरई में कैल्शियम, कॉपर , आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस , मैग्नीशियम, मैगनीज, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और आयोडीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन तोरई के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं तोरई के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

तोरई के फायदे और नुकसान (Turai Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

तोरई के फायदे

- तोरई का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि तोरई में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

- तोरई का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है, उनको तोरई की सब्जी का सेवन करना चाहिए।

- तोरई का सेवन पीलिया (jaundice) की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। साथ ही पीलिया की शिकायत भी दूर होती है।

- तोरई का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। क्योंकि तोरई में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

- तोरई विटामिन्स से भरपूर होती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं, लेकिन अगर आप तोरई का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कम होता है।

- तोरई का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई का सेवन करने से त्वचा संबंधी बीमारियां नहीं होती है। साथ ही चेहरे पर ग्लो आता है।

तोरई के नुकसान

- तोरई से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

- गर्भवती महिलाओं को तोरई का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

- तोरई का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava