दही और अजवाइन के फायदे-Dahi Aur Ajwain Ke Fayde

दही और अजवाइन के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही और अजवाइन के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में दही (Curd) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही दही की तासीर भी ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। लेकिन क्या आपने कभी दही में अजवाइन (Ajwain) मिलाकर सेवन किया है, दही में अजवाइन मिलाकर खाने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं दही में अजवाइन मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दही और अजवाइन के फायदे (Dahi Aur Ajwain Ke Fayde In Hindi)

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है, लेकिन अगर आप दही में अजवाइन मिलाकर खाते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कब्ज की शिकायत होती है दूर

दही में अजवाइन मिलाकर खाना कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप दही में अजवाइन मिलाकर खाते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।

पाइल्स में फायदेमंद

जिन लोगों को पाइल्स (Piles) की शिकायत होती है, उनको दही में अजवाइन मिलाकर सेवन करना चाहिए। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से पाइल्स की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है।

पेट के लिए फायदेमंद

दही में अजवाइन मिलाकर खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में अजवाइन मिलाकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथी ही पेट संबंधी कई बीमारियां दूर होती है।

दांत दर्द में फायदेमंद

दही में अजवाइन मिलाकर खाना दांत दर्द की शिकायत में काफी लाभदायक साबित होता है। इसलिए अगर किसी के दांत में दर्द है, तो उसे दही में अजवाइन मिलाकर खाना चाहिए। इससे दांत दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।

मुंह के छाले में फायदेमंद

जिन लोगों को अक्सर मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की शिकायत हो जाती है, उनको दही में अजवाइन मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि दही में अजवाइन मिलाकर खाने से मुंह के छाले की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava