तुलसी (Tulsi) और अजवाइन (Ajwain) दोनों का ही सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, लेकिन क्या आपने कभी तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन किया है। तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी और अजवाइन दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तुलसी में आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन डी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट जैस गुण पाए जाते हैं, तो वहीं, अजवाइन एंटीवायरल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल के साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी और अजवाइन का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
तुलसी और अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 गजब के फायदे-Benefits Of Drinking Tulsi And Ajwain Water In Hindi
वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए तुलसी और अजवाइन का पानी सबसे सही विकल्प है। क्योंकि तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
जोड़ों में दर्द (Joint pain) और सूजन की समस्या होने पर तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।
शरीर होता है डिटॉक्स
शरीर से विषाक तत्व निकालने के लिए तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी और अजवाइन का पानी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी और अजवाइन का पानी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन काफी लाभकारी होता है। क्योंकि इस मिश्रण में पोटेशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी होने पर तुलसी और अजवाइन के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
तुलसी और अजवाइन एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।