ठंड में काजू खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, कई बीमारियां होती हैं दूर

ठंड में काजू खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, कई बीमारियां होती हैं दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)
ठंड में काजू खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, कई बीमारियां होती हैं दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)

ठंड के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन फायदेमंद होता है, उसमें भी बात अगर काजू (Cashew Nuts) की कि जाए, तो इसका सेवन ठंड के मौसम में सेहत को दो गुना लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काजू की तासीर गर्म होती है, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट पहुंचाता है, साथ ही काजू पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। बता दें कि काजू प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है, साथ ही काजू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड में काजू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

youtube-cover
Ad

ठंड में काजू खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, कई बीमारियां होती हैं दूर-Benefits Of Eating Cashew Nuts In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

ठंड में काजू का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि काजू में जिंक, विटामिन ई, सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको ठंड के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

ठंड में स्किन (Skin) संबंधी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन ठंड के मौसम में अगर आप रोजाना नियमित रूप से काजू का सेवन करते हैं, तो यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि काजू विटामिन ई से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

काजू का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। क्योंकि काजू कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

ठंड के मौसम में बाल झड़ने की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन ठंड में अगर आप रोजाना काजू का सेवन करते हैं, तो इससे बाल घने और मजबूत (Strong and Thick Hair) होते हैं, साथ ही बाल झड़ने की समस्या भी कम हो जाती है। क्योंकि काजू प्रोटीन और विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

आयरन की कमी होती है दूर

शरीर में आयरन (Iron) की कमी होने पर काजू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि काजू आयरन से भरपूर होता है, जो आयरन की कमी को दूर कर शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

याददाश्त होती है तेज

काजू का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि काजू मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से अल्जाइमर का खतरा भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications