भुने चने का सेवन लोग एक स्नैक्स के रूप में करना पसंद करते हैं। भुने चने को रोस्टेट ग्राम (Roasted gram) भी कहा जाता है। साथ ही भुने चने का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भुना चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भुने चने का नियमित सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि भुना चना प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मिनरल्स और फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है। साथ ही भुने चने में कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं भुने चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर है भुने चने, रोज खाने से दूर होती है ये 8 समस्याएं-Benefits Of Eating Roasted Gram Daily In Hindi
इम्यूनिटी होती है मजबूत
भुने चने का रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि भुना चना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
कब्ज में फायदेमंद
अगर आपको कब्ज (Constipation) की समस्या है, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुने चने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल को मुलायम बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए भुने चने का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि भुना चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
पाचन (Digestion) कमजोर होने पर तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में रोजाना भुने चने को शामिल करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि भुने चने में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
शरीर होता है डिटॉक्स
शरीर में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए भुने चने का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने चने का खाली पेट सेवन करने से शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है और खून साफ होता है। जिससे स्किन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
भुने चने का रोजाना सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। क्योंकि भुने चने कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
भुने चने का सेवन डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी होने पर फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
खून की कमी होती है दूर
भुने चने का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। क्योंकि भुने चने आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं, जिससे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।