अंकुरित प्याज के 6 फायदे- Ankurit Pyaj Ke Fayde

अंकुिरत प्याज के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुिरत प्याज के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज (Onion) का उपयोग कई स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, तो वहीं, कई लोग प्याज को सलाद के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। साथ ही प्याज का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं साधारण प्याज से ज्यादा अंकुरित प्याज का सेवन सेहत को लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप अंकुरित प्याज (sprouted onions) का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां दूर होती है, क्योंकि अंकुरित प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है, अंकुरित प्याज में विटामिन बी 8, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैंगनीज आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं अंकुरित प्याज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंकुरित प्याज के 6 फायदे

1- अंकुरित प्याज का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंकुरित प्याज में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है और ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

2- अंकुरित प्याज का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंकुरित प्याज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है।

3- अंकुरित प्याज में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अंकुरित प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाता है।

4- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर अंकुरित प्याज का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि अंकुरित प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- गर्मी के मौसम में अंकुरित प्याज का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप अंकुरित प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे आप लू (Loo) की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही इसका सेवन शरीर की गर्मी को भी कम करता है।

6- अंकुरित प्याज का सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ (Toxin) को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है और आप कई बीमारियों की चपेट में आने से भी बच सकते है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।