तिल के फायदे- Til ke fayde

तिल खाने के फायदे Image: freepik
तिल खाने के फायदे Image: freepik

तिल किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं होता है, आयुर्वेद में भी इसे औषधि के रूप में माना जाता है। इसके इतने फायदे हैं जिनके बारे में सुनने के बाद आप इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। तिल का सबसे ज्यादा उपयोग सर्दियों के मौसम में देखने को मिलता है। सर्दियों के दौरान तिल का गुड़, तिल पट्टी, तिल का लड्डू, गजक तिलकुट ये सारी चीजें लोग खूब पसंद से खाते हैं। तिल कितना फायदेमंद है इसका अंदाजा इससे ही लगा लें कि इसमें विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, कॉपर, जिंक प्रोटीन आदि से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें कई बीमारियों को दूर करने की भी ताकत होती है।

हड्डियों को मजबूत बनाती है- काला तिल हो या सफेद-दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी हैं। इसमें सेसमीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कई रोगों में फायदेमंद है। इसके साथ ही तिल खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसमें डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा मांसपेशियों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करता है। इसके साथ ही आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

खून बनाने में मिलती है मदद- तिल का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ जाता है। अगर किसी को एनीमिया की बीमारी हो तो उसे भी तिल खाना चाहिए क्योंकि, इसमें आयरन भी होता है जो खून की कमी की समस्या को दूर करता है।

सॉफ्ट स्किन और बालों के लिए खाएं तिल- तिल में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो चेहरे पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के निशान को कम करता है और साथ ही इसमें पाया जाने वाले तेल स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसके अलावा ओमेगा फैटी एसिड भी इसमें खूब पाया जाता है जो बालों की जड़ों को कर बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।

कब्ज में है लाभकारी- अगर किसी को कब्ज की समस्या है तो उसे तिल का सेवन करना चाहिए, क्योंकि काले तिल में फाइबर और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है जिसकी वजह से कब्ज की समस्या में काफी फायदेमंद होती है। इसमें पाया जाने वाला तेल आंत को Lubricate करने में मदद करता है।

दांतों के लिए है फायदेमंद- दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारियों से बचाना है तो तिल खाना शुरू कर दें क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से जो तेल पाया जाता है वह दांतों में मौजूद प्लाक को दूर करता है। अगर सुबह खाली पेट भुने हुए तिल को चबाया जाए तो इससे दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं और मुंह की बदबू की समस्या भी दूर हो जाती है।

Edited by Ritu Raj