सेब उबालकर खाने के फायदे : Seb Ubal Kar Khane Ke Fayde

सेब उबालकर खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सेब उबालकर खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

सेब का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए सेब बहुत लाभकारी होता है। अगर आप रोजाना सेब को उबालकर खाते है, तो सेहत को लाभ मिलता है। जी हां, सेब को उबालकर खाने से यह औषधी की तरह कार्य करता है। इससे वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। आज हम इस लेख में उबले सेब खाने के फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं सेब को उबालकर खाने के क्या फायदे हैं

सेब उबालकर खाने के फायदे : Seb Ubal Kar Khane Ke Fayde In Hindi

वजन घटाने में मददगार - जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए उबले सेब का सेवन लाभकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर होता है, जो शरीर से वजन को घटाने में मददगार साबित होता है।

खांसी से आराम - सेब को उबालकर खाने से खांसी और जुकाम की परेशानी दूर हो सकती है। ऐसे में खांसी और जुकाम होने पर इसका सेवन करने के लिए सेब को मिश्री के साथ उबालें। अब सुबह बासी मुंह इसका सेवन करें। इससे खांसी के साथ-साथ चक्कर आने की परेशानी दूर हो सकती है।

पेट के कीड़े से राहत मिलती है - पेट के कीड़े की परेशानी दूर करने के लिए सेब को उबालकर खाना चाहिए। रोजाना कम से कम 7 दिनों तक लगातार उबले सेब का सेवन करने से पेट में कीड़े की परेशानी दूर होती है। साथ ही यह कब्ज से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है।

हृदय को करे दुरुस्त - दिल के लिए उबले हुए सेब का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का गुण होता है, जो हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan