दाँत दर्द का घरेलू इलाज: dant dard ka gharelu ilaj

फोटो: Lybrate
फोटो: Lybrate

दांतों का दर्द कितना परेशान करता है ये आपको दो ही लोग बता सकते हैं, एक तो वो जिसको हाल में दांत दर्द के कारण कोई दवाई खानी पड़ी हो या फिर जिसकी अकल दाढ़ हाल फिलहाल में बढ़ी हो। ये दो स्थितियाँ आपके शरीर के दांतों को लेकर आपकी राय बदलने के लिए काफी हैं।

ये भी पढ़ें: कमजोरी के लिए क्या खाना चाहिए: Kamjori ke liye kya khaana chahiye

ऐसे कई लोग हैं जो हर दिन एवं हर पल कुछ ना कुछ खाते रहते हैं और उसकी वजह से उनकी सेहत पर बहुत बुरा असर होता है। ये असर उनके खराब दांत और दांतों की खराब सेहत के द्वारा मालूम की जा सकती है। जब आप अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं तो उसकी वजह से डॉक्टर का फायदा हो जाता है।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

ये बात ध्यान देने वाली है क्योंकि ये कोई नस खिंच जाने या फिर किसी एक्सीडेंट जैसा नहीं है जो एकाएक होता है। दांत आपको अपनी परेशानी बता रहे होते हैं लेकिन चूँकि आप ध्यान नहीं देते हैं तो उसकी वजह से आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन उपायों को करके आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

दाँत दर्द का घरेलू इलाज

लहसुन - लहसुन को खाने से आपको दांत दर्द में आराम मिलता है। अगर आप अपने दाँतों के दर्द को ठीक करना चाहते हैं तो आपको लहसुन की एक कली को नमक में डुबोकर चबाना चाहिए।

प्याज - कच्चा प्याज लोगों को सलाद में भी पसंद नहीं है लेकिन अगर आपको दांतों के दर्द से आराम प्राप्त करना है तो आपको प्याज की एक स्लाइस आपको कहानी चाहिए। वहीं अगर आपको मुँह से जुड़ी कोई अन्य समस्या हो तो भी आप प्याज का सेवन कर सकते हैं।

नींबू - नींबू सिर्फ दुश्मनों के दाँत खट्टे करने के ही नहीं बल्कि दांतों को ठीक करने के भी काम आता है। यही वजह है कि नींबू के रेशे को दर्द वाली जगह पर लगाने से आपको खासा आराम मिलता है।

लौंग - अगर आपको लौंग से एलर्जी है तो आप इसका इस्तेमाल ना करें लेकिन ऐसा माना जाता है कि चाय से लेकर दांत के दर्द तक किसी भी स्थिति में लौंग का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए अच्छा है। दर्द वाली जगह पर लौंग रखने या फिर लौंग के तेल को लगाने से आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें: घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज: Ghutno ke dard ka ramban ilaj

Edited by Amit Shukla