दिन में सोना चाहिए या नहीं: Din mein Sona Chahie ya Nahin

फोटो: Patrika
फोटो: Patrika

नींद लेना भला किसे पसंद नहीं है। ऐसे कई लोग हैं जो खुली आँखों से सोते हैं और वो भी तब जबकि वो जग रहे होते हैं। आपने ऐसा देखा होगा कि लोग ऑफिस में दिन में सो जाते हैं या कई बार लोग खाना खाने के बाद दिन में सो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कलकत्ता में लोग दिन में सोना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें

ये बात सिर्फ कलकत्ता तक सीमित नहीं है क्योंकि देश के हर कोने में लोग दिन में सोना पसंद करते हैं। खाना खाने के बाद शरीर में एक गर्मी का प्रवाह होता है। ये गर्मी उस खाने के कारण होती है जो आपके पेट को पोषित और आपको ऊर्जा से भरपूर रखती है। सेहत से परेशान लोग दिन में सो सकते हैं पर अन्य के लिए ये नियम लागू नहीं है।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस के समय में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है

बुजुर्ग, मजदूर या वो लोग जो किसी बीमारी या दवाई के कारण नींद के प्रवाह में दिन में सो रहे होते हैं वो ऐसा कर सकते हैं पर अगर आप इसमें शामिल नहीं हैं तो आपको दिन में सोना नहीं चाहिए। यहाँ पर धार्मिक आधार की बात नहीं की जा रही है, हालांकि उसके मुताबिक तो दिन में सोना ही नहीं चाहिए।

दिन में सोना चाहिए या नहीं

दिन में नहीं सोना चाहिए और खासकर उन लोगों को तो बिल्कुल भी नहीं जो अभी जवान हैं या 50 वर्ष से कम आयु के हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन में सोना आपको कई परेशानियों से दो चार कर देता है जिनके बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं।

पेट से जुड़े रोग - दिन में सोना आपके पेट के तंत्र पर असर ड़ालता है जिसकी वजह से आपकी सेहत खराब होती है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए और दिन में नहीं सोना चाहिए। अगर आप किसी दवाई के प्रभाव के कारण नींद ले रहे हैं तो वो एक अलग बात है वरना ऐसा करना गलत है।

गले से जुड़े रोग - दिन में अगर वो लोग सोते हैं जिनका स्वास्थ्य ठीक है तो उन्हें गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप जब सोते हैं तो उस समय आप या तो अपने बिस्तर पर शवासन में होते हैं या फिर कुर्सी, सोफे पर आधे शरीर को आराम देते हुए सोते हैं। इस स्थिति में गले को बराबर आराम नहीं मिलती है और उससे गले के रोग हो सकते हैं।

इम्यून सिस्टम होता है कमजोर - दिन में सोने से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इम्यून सिस्टम ही आपकी सेहत का सबसे बड़ा मास्टर है। आज कल के दौर में अगर आपका इम्यून सिस्टम ठीक है तो सब ठीक है वरना परेशानी बढ़ सकती है जो अच्छी बात नहीं है।

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान वरना हो सकते हैं परेशान

Edited by Amit Shukla