स्प्राउट्स (Sprouts) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है, स्प्राउट्स में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, फोलेट, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। जी हां क्योंकि कच्चे स्प्राउट्स में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बना रहता है। जिसके सेवन से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको जब भी स्प्राउट्स का सेवन करना हो, आपको इसे उबालकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि उबालकर सेवन करने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं कच्चे स्प्राउट्स खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।
कच्चे स्प्राउट्स खाने के नुकसान- Disadvantages Of Eating Raw Sprouts In Hindi
पेट दर्द की हो सकती है शिकायत
कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करने से पेट दर्द (Stomach pain) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि कच्चे स्प्राउट्स में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो पेट के लिए हानिकारक साबित होते हैं।
फूड पाइजनिंग की हो सकती है शिकायत
कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करने से फूड पाइजनिंग (food poisoning) की शिकायत हो सकती है। जिसकी वजह से आपको दस्त, उल्टी जैसी समस्या भी हो सकती है। क्योंकि कच्चे स्प्राउट्स में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए कहा जाता है कि स्प्राउट्स को उबालकर ही खाना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं न खाएं
गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को भूलकर भी कच्चे स्प्राउट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर गर्भवती महिलाएं कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करती हैं, तो इससे उनके और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
कमजोर इम्यून सिस्टम वाले न खाएं
जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर (weak immune system) होता है, उन लोगों को भी कच्चे स्प्राउट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर कमजोर इम्यूनिटी वाले कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करते हैं, तो इससे वह बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं।
स्प्राउट्स खाने का सही तरीका
स्प्राउट्स खाने के लिए पैन में थोड़ा सा तेल डालें और स्प्राउट्स के बैक्टीरिया को मारने के लिए थोड़ी देर के लिए हिलाएं या फिर आप चाहें तो स्प्राउट्स को पानी में 5-10 मिनट तक उबाल भी सकते हैं। क्योंकि उबले स्प्राउट्स का सेवन पाचन तंत्र और पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए और भी बेहतर है। उबले स्प्राउट्स का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत भी होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।