विटामिन डी की अधिकता से होने वाले 4 रोग- vitamin D ki adhikta se hone wale 4 rog

विटामिन डी की अधिकता से होने वाले 4 रोग
विटामिन डी की अधिकता से होने वाले 4 रोग

Diseases caused by excessive intake of vitamin D in hindi: शरीर के लिए विटामिन डी बेहद ही जरूरी है। विटामिन डी शरीर को एक्टिव रखने के साथ ही हमारी इम्यूनिटी के लिए भी लाभ पहुंचाती है। इसका सबसे अच्छा सोर्स सूरज की रोशनी है। इसके अलावा कई सारी अन्य चीजों में भी विटामिन-डी पाई जाती है। हड्डियों के लिए विटामिन डी की बेहद जरूरत होती है। इससे हड्डियां स्वस्थ रहने के साथ ही मजबूत बनी रहती हैं। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। विटामिन डी की कमी के कारण शरीर में कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। लेकिन, आज हम बात करेंगे इसके ज्यादा सेवन से शरीर पर क्या असर पड़ता है।

विटामिन डी की अधिकता से होने वाले 4 रोग

हड्डियों में शुरु हो सकती है दर्द (Excessive intake of vitamin D can cause bone pain)

हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन-डी बेहद ही जरूरी होता है। लेकिन, इसी विटामिन-डी का अगर आप अधिक सेवन कर लें तो यह आपके हड्डियों से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसके अधिक सेवन से विटामिन-के2 का स्तर बिगड़ सकता है, जिसके चलते आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और साथ ही इनमें दर्द शुरू हो सकता है।

खून में कैल्शियम खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है (Calcium in the blood reaches dangerous levels)

हाइपरकैल्सीमिया उसे कहते हैं जब आपकी शरीर में ब्लड कैल्शियम का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच जाए और ये समस्या आपको विटामिन-डी के अधिक सेवन से हो सकती है। इस समस्या में आपको थकावट, मतली, चक्कर आना, पाचन से जुड़ी तकलीफ, पेट दर्द, ज्यादा प्यास लगने के लिए कई सारी अन्य दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही शरीर में कैल्शियम के पत्थर भी बन सकते हैं। ऐसे में इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

किडनी से जुड़ी समस्याएं (Vitamin D can cause kidney problems)

किडनी में अगर एक भी समस्या शुरू होती है तो उसके चलते कई सारे अन्य समस्याएं भी पनप सकती हैं। किडनी से जुड़ी समस्याएं विटामिन-डी के अधिक सेवन से हो सकती है। ये आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर उन्हें इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए जिन्हें, पहले से किडनी संबंधी कोई बीमारी है।

पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो सकती हैं (Digestive problems)

विटामिन डी आपके पाचन तंत्र को सही ढंग से काम करने में हानि पहुंचा सकती है। इसके अधिक सेवन से डायरिया, कब्ज पेट दर्द जैसी कई अन्य पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में विटामिन डी के अधिक सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj