गर्मियों में वजन को घटाना भले ही आसान हो, लेकिन वजन को बढ़ाना (Gain Weight) बहुत ही मुश्किल होता है। वजन को बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग सप्लीमेंट का सेवन करते हैं, लेकिन सप्लीमेंट के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए नैचुरल तरीकों को अपनाना चाहिए और पौष्टिक चीजों को सेवन करना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक चीजों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियां भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से चीजों का सेवन करना चाहिए।
गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें- Eat These Things To Gain Weight In Summer In Hindi
ड्राई फ्रूट्स खाएं
गर्मी के मौसम में वजन बढ़ाने के लिए भीगे ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर बादाम, काजू, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।
शेक पिएं
गर्मी के मौसम बनाना शेक (Banana Shake), मैंगो शेक (Mango Shake) जैसे शेक का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बनाना शेक, मैंगो शेक जैसे शेक में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास शेक का सेवन करते हैं, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।
आलू खाएं
वजन बढ़ाने के लिए आप आलू (Potato) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर होता है। इसलिए अगर आप आलू का सेवन करते हैं, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।
घी खाएं
गर्मी के मौसम में वजन बढ़ाने के लिए घी (Ghee) का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि घी में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर आप रोजाना घी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
हाई कैलोरी फूड्स खाएं
अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको हाई कैलोरी फूड्स (High Calorie Foods) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हाई कैलोरी फूड्स का सेवन वजन को तेजी से बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
एवोकाडो का जूस पिएं
गर्मी के मौसम में वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो का जूस (Avocado Juice) पीना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो जूस में हाई कैलोरी और नैचुरल फैट होता है जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रोजाना एक गिलास एवोकाडो जूस का सेवन करना चाहिए।
पानी भरपूर मात्रा में पिएं
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है, ऐसे में गर्मी के मौसम में आपको भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है और आप जरूरी पोषक तत्वों को पचा सकते हैं। साथ ही पानी शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालते हैं, जिससे पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।