पेट कम करने का एक्सरसाइज: Pet Kam Karne Ka Exercise 

पेट सबसे आसानी और जल्दी से बढ़ता है लेकिन सबसे मुश्किल और देरी से कम होता है। (फोटो: Healthunbox)
पेट सबसे आसानी और जल्दी से बढ़ता है लेकिन सबसे मुश्किल और देरी से कम होता है। (फोटो: Healthunbox)

पेट का बढ़ना कोई आम घटना नहीं है। ये एक बेहद खास घटना है जो इस बात की तरफ इशारा करती है कि आपकी खान पान की आदत गलत है। इसका अर्थ ये है कि आपको जल्द ही जिम या योग का साथ लेना होगा ताकि आप इसको नियंत्रित कर सकें। ऐसा नहीं है कि सिर्फ इससे ही काम हो जाएगा।

एक बड़ा मिथक ये है जिसके आधार पर लोगों को ऐसा लगता है कि अगर आप पेट कम करने के लिए एक घंटा या उससे अधिक व्यायाम कर लेते हैं तो वो काफी है। वास्तविकता ये है कि आप एक्सरसाइज के बाद और पूरे दिन भर में क्या खाते हैं वो ये निर्धारित करेगा कि आप कैसे हैं और क्या करते हैं।

ऐसे कई लोग हैं जो सालों से जिम जा रहे हैं और उन्हें लगता है कि उनका पेट कम हो रहा है जबकि वास्तविकता इससे उलट है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो बाकी के समय अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं। अपने पेट को कम करने के इच्छुक लोग इन एक्सरसाइजेज को करें, और साथ ही अपने खाने पर ध्यान दें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

पेट कम करने का एक्सरसाइज: Pet Kam Karne Ka Exercise

क्रंचेज: Crunches

इसका नाम और इस्तेमाल आपने करते हुए कई लोगों को देखा होगा। इसको करने के लिए आप अपनी पीठ के बल मैट या जमीन पर लेट जाएं और हाथों को सर के पीछे ले जाएं। अब अपने पैरों को आधा मोड़ें और अपने सर को ऊपर उठाने का प्रयास करें। आप जितनी भी देर ये कर लेंगे उससे आपको फायदा होगा क्योंकि इससे पेट की सभी नसों पर काम होता है।

कार्डियो: Cardio

कार्डियो को करने के लिए आप एक लंबी वाक पर जा सकते हैं। अगर आप तेज चलने के आदी हैं या फिर आपकी चाल धीमे है, दोनों ही स्थितियों में आप कार्डियो कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होगा क्योंकि चलना सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है जिससे आप पेट के मोटापे को कम कर सकते हैं।

शारीरिक मेहनत वाले काम करें: Do physical work

ऐसे कई लोग होंगे जो दूसरे के पतले पेट को देखकर काफी जलन और निराशा का अनुभव करते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये है कि वो मेहनत कर रहे हैं जबकि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं। एक मजदूर इसलिए फिट रहता है क्योंकि वो शारीरिक मेहनत बहुत करता है और उसकी वजह से उसका पेट बाहर नहीं आता है। आप भी कोई भी शारीरिक मेहनत वाले काम को करने लगें तो उससे आपको काफी लाभ होगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)