अधिक व्यायाम करना पहुंचा सकता है फायदे की जगह नुकसान

अधिक व्यायाम करना पहुंचा सकता है फायदे की जगह नुकसान
अधिक व्यायाम करना पहुंचा सकता है फायदे की जगह नुकसान

खुद को पूरी तरह से फिट रखने के लिए लोग आजकल जिम जाना बहुत ज्यादा प्रेफर करने लगे हैं। वहीं कोरोना के बाद से लोग बहुत ज्यादा हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं। जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोग जिम में जाना प्रेफर करते हैं। छोटे से लेकर बुर्जुगों तक लोग अब जिम जाने लगे हैं और जो लोग जिम नहीं जा पाते हैं वो पार्क या घर पर ही व्यायाम करते हैं । व्यायाम करना सेहत (Immunity) के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन अगर इसको कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा करने लग जाए, तो ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचाने लग जाता है। किसी भी चीज की अति नुकसान भी पहुंचा सकती है।

Ad
youtube-cover
Ad

अधिक व्यायाम करना पहुंचा सकता है फायदे की जगह नुकसान - Exercising more can bring harm than benefit in hindi

मांसपेशियों में दर्द (Muscle pain) - क्षमता से अधिक व्यायाम करने से मांसपेशियों में दर्द होना शुरू हो जाता है। क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज के चलते मांसपेशियों खिचने लग जाती हैं जिसके कारण दर्द होना शुरू हो जाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि कम से कम एक्सरसाइज को ही किया जाए।

जोड़ो के दर्द की समस्या (Joint pain problem) - ज्यादा व्यायाम करने से जोड़ों के दर्द की समस्या उत्पन्न होने लगती है। क्योंकि इसके चलते जोड़ो के बीच में जो चिकनाई होती है या कह सकते हैं जो लिक्विड होता है वो सूखने लग जाता है, जिसके कारण जोड़ो के दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। यही नहीं इसके चलते कभी कभी व्यक्ति का चलना उठना भी दूभर हो जाता है।

शरीर में कमजोरी (Weakness in body) - बहुत ज्यादा व्यायाम करने से शरीर में कमजोरी भी होने लगती है। जिसके कारण न सिर्फ आप पूरे दिन कमजोरी महसूस करते रहेंगे। बल्कि इसके चलते कुछ भी काम कर पाना मुश्किल होने लग जाता है। इसलिए आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ज्यादा व्यायाम न करें।

दिल का कमजोर पड़ना (Heart failure) - ज्यादा एक्सरसाइज के चलते दिल भी कमजोर होने लगता है। वैसे तो कहा जाता है कि एक्सरसाइज करने से दिल मजबूत होता है। लेकिन एक्सरसाइज अगर आप बहुत ज्यादा करने लगेंगे, तो धीरे धीरे दिल कमजोर होने लगता है जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

सांस लेने में तकलीफ (Shortness of breath) - बहुत ज्यादा एक्सरसाइज के चलते सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। इसके लिए आप आराम से और जितनी आपकी क्षमता है उतनी ही एक्सरसाइज को करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications