वजन घटाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये फूड्स : Vajan Ghatane Ke Liye Best Mane Jate Hain Ye Foods

वजन घटाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये फूड्स (फोटो - sportskeeda hindi)
वजन घटाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये फूड्स (फोटो - sportskeeda hindi)

आज के समय में वजन कम (weight loss) करना कुछ लोगों को काफी कठिन हो गया है क्योंकि इसमें डाइट पर नियंत्रण रखने की काफी आवश्यकता होती है। वजन कम करने का मतलब यह नहीं होता है कि व्यक्ति को सब कुछ छोड़ कर भूखा रहना है। इसका मतलब है आपको पोर्शन में खाना होता है और आप कभी कभार अपनी मन पसंद की चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। एक व्यक्ति को हेल्दी रहने के लिए खाने में फाइबर (fiber) और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद (foods for weight loss in hindi ) मिल सकती है।

वजन घटाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये फूड्स -

अखरोट - अखरोट का सेवन दिल के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मोनो सैचुरेटेड फैट होता है। एक मुट्ठी अखरोट में लगभग 4 ग्राम प्रोटीन (protein) और दो ग्राम फाइबर होता है। इसमें कैलोरीज़ भी काफी कम होती हैं जो वजन कम करने में मदद करता है।

कद्दू के बीज - कद्दू के बीज में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसमें कैलोरीज़ भी काफी कम मात्रा में पाये जाते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। साथ ही इसमें बीटा कैरोटिन नाम का कंपाउंड होता है जिससे शरीर को विटामिन ए मिलता है और इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी काफी कम हो सकती है। इसमें सोडियम भी नहीं पाया जाता है और फैट की मात्रा भी नहीं होती है।

शकरकंद - शकरकंद (sweet potato) में कैलोरीज़ की मात्रा कम होती है और इसे स्टार्च से भरपूर सफेद आलुओं की जगह प्रयोग किया जा सकता है। शकरकंद में फाइबर की अधिक मात्रा होती है और रूट वेजिटेबल होने के कारण यह पानी से भी भरपूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।