गंजेपन में बेहद असरदार है प्याज का रस, जानिए इस्तेमाल का तरीका

गंजेपन में बेहद असरदार है प्याज का रास, जानिये इस्तेमाल का तरीका
गंजेपन में बेहद असरदार है प्याज का रास, जानिये इस्तेमाल का तरीका

आजकल गंजेपन से सभी लोग परेशान हैं। अधिकतर लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। यही नहीं अब बच्चों से लेकर बड़े तक सभी लोग बाल झड़ने और गंजेपन से परेशान हैं और इसके एक नहीं कई कारण हैं। लेकिन इस समस्या का इलाज आपके किचन में रखी एक छोटी से चीज से किया जा सकता है और वो है प्याजा। जी हां, गंजेपन के इलाज के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज सिर्फ खाने नहीं बल्कि झड़ते बालों को रोकने के काम भी आ सकती है। लेकिन वो कैसे आइए जानते हैं।

गंजेपन में बेहद असरदार है प्याज का रस, जानिए इस्तेमाल का तरीका - Ganjepan Me Behad Asardar Hai Pyaj Ka Ras, Janiye Istemal Ka Tarika In Hindi

प्याज के रस को नारियल तेल में मिलाएं (Mix onion juice with coconut oil) - नारियल तेल में प्याज के रस को मिलाकर लगाने से बालों में होने वाली रूसी से छुटकारा पाया जा सकता है। रूसी से बाल झड़ने की बहुत अधिक समस्या होती है। इसको लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

प्याज के रस और सरसों का तेल को मिलाकर करे उपयोग (Use onion juice and mustard oil by mixing) - सरसों के तेल में प्याज के रस को मिलाकर लगाने से बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इन दोनों के मिश्रण को लगाने से बालों को मजबूती मिलती है।

प्याज और अंडे को मिक्स कर लगाएं (Mix onion and egg and apply) - प्याज के रस और अंडे के सफेद भाग को मिलाकर जड़ों में लगाने से आपके बालों का झड़ना बहुत कम हो जाऐगा। अंडे के उपयोग से बालों को प्रोटीन मिलता है जिससे बाल झड़ने की समस्या कम होने लगती है।

बालों में लगाएं प्याज का रस (Apply onion juice in hair) - बालों की जड़ में प्याज का रस लगाने से बहुत से फायदे होते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है। इसको लगाने के लिए आप प्याज को पीस लें और फिर उसका रस निकालकर अपनी उंगलियों से बालों की जड़ों पर लगाएं।

एलोवेरा और प्याज हेयर मास्क (Aloe Vera and Onion Hair Mask) - एलोवेरा और प्याज को साथ में मिलाकर बालों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं और बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं। इसको लगाने से आप गंजेपन से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki