पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Google images

बॉडी मसल्स को मजबूत बनाने के लिए कई पुरुष दिनभर व्यायाम करते रहते हैं तो कई पुरुष बिजी लाइफस्टाइल के चलते नियमित व्यायाम नहीं कर पाते। मजबूत बॉडी, मसल्स एक स्वस्थ शरीर की निशानी हैं। आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे उपाय जिनकी मदद से आप घर पर ही अपने बॉडी मसल्स को मजबूत और उभरा हुआ बना सकते हैं तो आइए जानते।

1. बॉडी मसल्स को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह कोई भी हल्की एक्सरसाइज करने के बाद प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन बॉडी मसल्स को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इसके लिए दिनभर में ऐसा भोजन भी लिया जा सकता हैं जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन हो।

2. बॉडी मसल्स को मजबूत और उभरा हुआ बनाने के लिए प्रतिदिन दूध के साथ अंडे का सेवन करना करना चाहिए। दूध और अंडे भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो बॉडी मसल्स को मजबूत बनाने के साथ ही उन्हें गठीला बनाते हैं।

3. प्रतिदिन दूध में एक चम्मच असली घी मिलाकर पीने से बॉडी मसल्स को शीघ्र ही मजबूत और सुडौल बनाया जा सकता हैं।

4. हल्का व्यायाम करने के बाद दूध के साथ अश्वगंधा चूर्ण और शतावर चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इससे बॉडी मसल्स शीघ्र ही बनने लगते हैं और व्यायाम के कारण होने वाली शारीरिक थकान भी दूर होती हैं, साथ ही दिनभर शरीर मे ऊर्जा बनी रहती है। अश्वगंधा और शतवार चूर्ण मांसपेशियों की मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं।

5. दूध के साथ केले का नियमित सेवन करके बॉडी मसल्स को बड़ी आसानी से मजबूत और सुडौल बनाया जा सकता हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट दूध और दो केले का सेवन करने पर शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा का निर्माण होता हैं। दूध में प्रोटीन और ओर केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता हैं जो बॉडी को बिल्डअप होने में शीघ्र ही मदद करते हैं। दूध और केले का नियमित सेवन करने पर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर की मासंपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

Edited by विजय शर्मा