गिलोय के फायदे: Giloy Ke Fayde

फोटो- Times Now
फोटो- Times Now

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग अपनी इम्यूनिटी (immunity) को स्ट्रॉग करने के लिए तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसमें गिलोय भी शामिल है। इसके सेवन से व्यक्ति कई परेशानियों से बच सकता है। लेकिन इम्यूनिटी बढ़ाने और सेहत को कई अन्य फायदे पहुंचाने के लिए गिलोय का सेवन करने का सही तरीका अपनाना चाहिए। गिलोय एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-पायरेटिक गुणों से भरपूर होता है। यह बुखार कम करने, खून को साफ करने औऱ पीलिया आदि बीमारियों को भी पूरी तरह से ठीक करने में मदद करता है। जानते हैं गिलोय के क्या फायदे हैं।

इसे भी पढ़ें: गिलोय का काढ़ा कितना पीना चाहिए: Giloy ka kadha kitna Pina Chahiye

गिलोय के फायदे-

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- इम्यूनिटी (immunity) को मजबूत करने के लिए गिलोय का काढ़ा बहुत लाभकारी होता है। इसे बनाने समय इसमें अदरक और हल्दी मिला लें।

पाचन के लिए- गिलोय के सेवन से पाचन तंत्र को फायदा होता है। आंवला के साथ गिलोय पाउडर का नियमित रूप से सेवन करें, इससे पाचन बेहतर होता है। गिलोय का रस आप छाछ के साथ भी ले सकते हैं। इससे अपच में राहत मिलती है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है- अगर किसी की प्लेटलेट्स कम हो रही है तो इसे बढ़ाने के लिए गिलोय का काढ़ा या फिर जूस पीना बहुत लाभकारी होता है। जिससे काफी तेजी प्लेटलेट्स बढ़ती हैं।

इसे भी पढ़ें: गिलोय जूस के फायदे: Giloy Juice Ke Fayde

गठिया रोग में फायदेमंद- अगर किसी को गठिया की समस्या है तो इससे राहत पाने के लिए गिलोय का जूस पी सकते हैं। यह बहुत फायदेमंद होता है।

बीमारियों से बचाता है- अगर आप रोजाना एक गिलास गिलोय का काढ़ा पीते हैं तो इससे शरीर कई तरह के संक्रमण और संक्रामक तत्वों से बच सकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए- आज के समय में लोगों में डायबिटीज की बीमारी आम बीमारी की तरह देखने को मिलती है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए गिलोय जूस पीनेे की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: गिलोय से हानि: Giloy Se Hani

Edited by Naina Chauhan