वेट गेनर
कुछ लोग होते हैं, जो सब कुछ खाने के बावजूद वजन ना बढ़ने की परेशानी से जूझ रहे होते हैं। ऐसे दुबले-पतले लोग वेट गेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वेट गेनर में काफी मात्रा में कैलोरी के साथ-साथ प्रोटीन और फैट भी होते हैं। इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से वनज बढ़ाने में मदद मिलती है।
क्रेटीन
क्रेटीन हमारे शरीर की मसल्स में पाया जाता है, जिसका काम भारी वजन उठाने या ज्यादा वर्कआउट करने करने की स्थिति में शरीर को एनर्जी प्रदान करना होता है। क्रेटीन का सेवन शरीर में ऊर्जा को बढ़ाता है। बॉडीबिल्डर से लेकर एथलीट्स तक क्रेटीन का इस्तेमाल करते हैं। शरीर का लगभग ज्यादा क्रेटीन हमारे मसल्स में होता है।
ध्यान देने वाली बात ये है कि इन सभी सप्लीमेंट्स को किसी जानकार इंसान की निगरानी में ही लेना चाहिए। अधिक मात्रा में इनका सेवन शरीर पर बुरा असर भी डाल सकता है।
ये भी पढ़ें: प्रोटीन की कमी से शरीर को होने वाले 5 बड़े नुकसान