हमेशा जुकाम रहने का कारण: hamesha jukam rehne ka karan

फोटो- 1mg
फोटो- 1mg

ठंड लगने की वजह से जुकाम किसी को भी होना आम बात है। क्योंकि इसको गंभीर समस्या नहीं माना जाता है। लेकिन किसी को हमेशा ही जुकाम रहता है तो ये कोई बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसके पीछे साइनोसाइटिस भी हो सकता है। यह नाक के आस पास चेहरे की हड्डियों में नम हवा के स्खान होते हैं जिसे साइनस कहा जाता है। जानते है क्या है इसके पीछे कारण जो रहता है हमेशा जुकाम।

ये भी पढ़ें: चेरी खाने के फायदे : Cherry Khane ke Fayde

साइनोसाइटिस होने पर-

आवाज बदलना, सिर भारी होना, बार-बार नाक और गले में बलगम आना, हल्का बुखार, चेहरे पर सूजन आ जाती है और नाक से पीले रंग का द्रव गिरने की शिकायत रहती है।

इसका बचाव-

अगर किसी को एलर्जी की समस्या है तो उसे थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। वायु प्रदूषण से अपने आपको बचाना चाहिए। नाक को साफ रखें। तनाव से बचें क्योंकि तनाव के कारण सफेद कोशिकाएं जो शरीर की रक्षा करती हैं, कमजोर पड़ जाती हैं। हाइजिन का ख्याल रखें। बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से बचकर रहें। और अपने हाथों को हमेशा साबुन से साफ करें।

ये भी पढ़ें: सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार : sardi jukam ka gharelu upchar

जानिए हमेशा जुकाम रहने क्या करें-

नाक की सफाई करें- नाक की सफाई करने से सिरदर्द में आराम मिलता है। नाक की सफाई करना जरूरी है क्योंकि नाक में कई तरह के वायरस, बैक्टीरिया, धूल-मिट्टी और एलर्जी जैसे कुछ कण होते हैं, जिनको साफ करने से बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है।

भाप लें- अगर नाक में कुछ भारी सा लग रहा है तो डॉक्टर द्वारा बताई दवाई डालकर भाप लें और कुछ देर हवा में ना जाएं।

ये भी पढ़ें: हरड़ का मुरब्बे के फायदे: Harad ka Murabba ke Fayde