हरड़ का मुरब्बे के फायदे: Harad ka Murabba ke Fayde

फोटो- youtube
फोटो- youtube

मुरब्बा चाहे तोई भी हो सेहत को कुछ ना कुछ लाभ जरूर पहुचता है। पोषक औऱ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण ये स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं, बल्कि खूबसूरती भी बढ़ाता है। इन सब मुरब्बों में एक हरड़ का मुरब्बा भी शामिल है। जिसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। जानते हैं क्या है हरड़ के मुरब्बा खाने के फायदे।

ये भी पढ़ें: अलसी के बीज के फायदे: Alsi ke Beej ke Fayde

हरड़ का मुरब्बा खाने के फायदे-

एलर्जी में लाभकारी- त्वचा पर एलर्जी होने पर हरड़ बहुत लाभ करती है। जल्द एलर्जी से राहत पाने के लिए इसका फल पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें। वहीं अगर नियमित रूप में हरड़ के मुरब्बे का सेवन किया जाए तो त्वचा पर एलर्जी नहीं होगी।

पेट के कीड़े- अक्सर बच्चों में पेट के कीड़े हो जाते हैं वैसे तो ये परेशानी बड़े लोगों में भी हो जाती है। लेकिन अगर रोजाना हरड़ का मुरब्बा खाया जाए तो पेट में कीड़े नहीं होगे।

ये भी पढ़ें: जीरा खाने के फायदे : Jeera Khane ke Fayde

पथरी की समस्या- अगर किसी के मूत्राशय में पथरी है तो उसे रोजाना हरड़ का मुरब्बा खाना चाहिए और खूब पानी पीएं पथरी की परेशानी जल्द खत्म हो जाएगी। ज्यादा पानी का सेवन पथरी को बाहर निकलाने में मदद करती है।

गठिया में लाभकारी- किसी को अगर गठिया की समस्या हो जाए तो उसके शरीर के अलग - अलग हिस्सों में दर्द रहने लग जाता है और कई बार तो शरीर सही तरीके से काम भी नहीं कर पाता। इस समस्या से दूर रहने के लिए हरड़ का मुरब्बा लाभकारी होता है। इस मुरब्बे को गुड़ के साथ सेवन करने से गठिया में सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें: लेमन ग्रास के फायदे: Lemongrass ke Fayde

Edited by Naina Chauhan