इन खाद्य पदार्थों से पाए विटामिन E : In Khane Ki Cheezon Se Payein Vitamin E

इन खाद्य पदार्थों से पाए विटामिन E (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
इन खाद्य पदार्थों से पाए विटामिन E (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

हमारे शरीर में विटामिन E की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। विटामिन कई तरह के होते हैं सभी के अलग-अलग फायदे होते हैं। विटामिन E (Vitamin E) हमारी बॉडी के इम्यून सिस्टम (Immune System) को बढ़ाता देने का काम करता है। इसके साथ ही विटामिन E के फायदों में कई तरह की एलर्जी को दूर करना भी शामिल है। अगर आपके शरीर में विटामिन E की कमी (Vitamin E-Deficiency) हो जाती है, तो आप कई तरह की एलर्जी के शिकार हो सकते हैं। विटामिन E की कमी को दूर करने के लिए कई फूड्स हैं, जिनका सेवन किया जा सकता है। विटामिन E का सबसे बड़ा महत्व स्किन समस्याओं से निपटने में है। इस लेख में कुछ विटामिन E से युक्त खाद्य पदार्थ की सूचि दी गयी है जो आपके लिए लाभदायक होंगे।

इन खाद्य पदार्थों से पाए विटामिन E : In Khane Ki Cheezon Se Payein Vitamin E In Hindi

बादाम (Almond)

विटामिन E का मजबूत स्रोत हैं बादाम। बादाम से प्राकृतिक तरीके से विटामिन E हासिल होता है। हम बादाम का दूध, बादाम तेल या कच्चे बादाम खाकर विटामिन E हासिल कर सकते हैं। लेकिन सबसे बेहतर तरीका है कच्चे बादाम खाना। बादाम को खानपान में शामिल किया जाना चाहिए।

पालक (Spinach)

पालक में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन E होता है। इसके साथ ही आयरन भी होता है। ऐसे में अगर आप विटामिन E की कमी से जूझ रहे हैं तो डाइट में पालक का सूप या फिर पालक की सब्जी जरूर शामिल करें।

ब्रोकली (Broccoli)

ब्रोकली भी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत ही कारगर है। यह स्वास्थ्यवद्र्धक होती है जिससे हमें कई तरह के फायदे हासिल होते हैं। इसमें विटामिन E के अलावा अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जिनसे हमें बहुत से फायदे हासिल होते हैं। खानपान में ब्रोकली को प्राथमिकता दें।

जैतून (Olive)

जैतून से भी विटामिन E खूब मिलता है। इसे अपने सलाद के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके तेल का इस्तेमाल पकाने के रूप में भी किया जा सकता है। आपको जैतून का स्वाद पसंद है तो यह आपके लिए बेहतर है। जैतून के एक कप से दिनभर की विटामिन E की जरूरत का बीस फीसदी हमें हासिल होता है।

सूरजमुखी के बीज (Sunflower seeds)

विटामिन E के मजबूत स्रोत में से एक है सूरजमुखी के बीज। सूरजमुखी के बीज से भरपूर मात्रा में विटामिन E हासिल होता है। एक चौथाई कप सूरजमुखी के बीजों से दिनभर की जरूरत का लगभग 90.5 फीसदी विटामिन E हासिल होता है। कद्दू और तिल के कच्चे बीजों से भी विटामिन E हासिल होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar