बादाम (Almonds) और किशमिश (Raisins) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम और किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत को दो गुना लाभ पहुंचाते हैं। जी हां इन दोनों ड्राई फ्रूट्स का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। तो वहीं, बादाम विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य को बेहद लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं बादाम और किशमिश साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पोषक तत्वों का खजाना होते हैं बादाम और किशमिश, एक साथ खाने से मिलते हैं ये 8 जबरदस्त लाभ-Health Benefits Of Eating Almonds And Raisins In Hindi
इम्यूनिटी होती है मजबूत
बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से इम्यून सिस्टम (Immune System) मजबूत होता है। क्योंकि बादाम और किशमिश एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
अपच की समस्या होती है दूर
अपच (Indigestion) की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं, लेकिन अगर आप सुबह के नाश्ते में बादाम और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होती है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
बालों के लिए फायदेमंद
बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में विटामिन ई, विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बालों को घना और मजबूत बनाते हैं। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।
हृदय के लिए फायदेमंद
हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए बादाम और किशमिश का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम और किशमिश का साथ में सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।
खून की कमी होती है दूर
एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी को दूर करने के लिए बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
त्वचा पर आता है निखार
बादाम और किशमिश का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में और त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
बादाम और किशमिश एक साथ खाने से बॉडी में एनर्जी (Energy) रहती है। जिसकी वजह से दिनभर काम के दौरान थकान महसूस नहीं होती है। इसके लिए रोजाना सुबह नाश्ते में बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।