हाइट कैसे बढ़ाएं: Height kaise badhaye

फोटो: Contact Bhaiya
फोटो: Contact Bhaiya

हम सबने लम्बाई के कारण किसी ना किसी परेशानी का सामना जरूर किया होगा। लम्बाई आपके व्यक्तित्व के साथ साथ आपको अलग अलग चीजों का हिस्सेदार बना देती है। धर्मेंद्र प्रताप सिंह एक ऐसे इंसान हैं जिनकी लम्बाई आठ फीट से ज्यादा है लेकिन ये लम्बाई उनके जीवन का सबसे कटु एवं परेशानियों का कारण बन गई है।

ये भी पढ़ें: बॉडी में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं : Body me oxygen level kaise badhaye

अगर आप ये जानना चाहें कि क्या लम्बाई के कारण आपको मजाक का पात्र बनाया जाता है तो आपको बताते चलें कि हमारे समाज में आज भी लम्बाई को किसी के किरदार के बारे में बात करने के लिए एक बड़ा फैक्टर माना जाता है। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने लम्बाई पर ध्यान नहीं दिया और अपने हुनर से पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें: बॉडी की इम्म्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाएं: Body ki immunity power kaise badhaye

यदि आपको ये बात परेशान कर रही है कि आपकी लम्बाई कहीं आपके लिए परेशानी का कारण ना बन जाए तो आपको बताते चलें कि ऐसा नहीं है। आप किसी भी लम्बाई के हों आपका किरदार आपके काम से निर्धारित होता है लेकिन अगर आपको आपका कद परेशान कर रहा है और आप हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो इन चीजों को जीवन का हिस्सा बनाएं।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस के समय में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है

हाइट कैसे बढ़ाएं

स्पोर्ट्स खेलें - स्पोर्ट्स खेलने का आपकी लम्बाई से सीधा कनेक्शन है। जब आप स्पोर्ट्स खेलते हैं तो आप काफी एक्टिव रहते हैं। इस एक्टिव स्टेट में आपके शरीर के अंदर काफी एनर्जी बनती है जो एक्शन को अच्छा एवं आपको चुस्त दुरुस्त बनाती है। स्पोर्ट्स आपकी सेहत को अच्छा करते हैं और आपके शरीर में स्ट्रेचिंग होती है जो आपकी लम्बाई को बढ़ाने में मददगार है।

योग करें - योग करना हमेशा ही लाभकारी है। अगर आप योग का हिस्सा बनते हैं तो आप शरीर में एक अलग बदलाव महसूस करेंगे। फिटनेस आपके शरीर का एक अंग है और योग में सूर्यनमस्कार एवं ध्यान लगाने से आपको काफी लाभ होगा।

देर रात तक जगने की आदत को कहें बाय बाय - नींद पूरी होना एवं समय से सोना भी सेहत को अच्छा करने के लिए जरूरी है। अगर आपके शरीर में एन्जाइम्स एवं अन्य चीजें सही से यूटिलाइज नहीं होंगी तो आपके शरीर में वो न्यूट्रिएंट्स फ्लो नहीं होंगे जिनसे आपके शरीर की लम्बाई बढ़ती है। ऐसे में आप लम्बाई को बढ़ाने में मुश्किल पाएंगे लेकिन समय से सोने पर आपको इसमें लाभ होगा।

Edited by Amit Shukla