हेमपुष्पा के 3 फायदे: Hempushpa Ke 3 Fayde

फोटो: Lybrate
फोटो: Lybrate

हेमपुष्पा का प्रचार आपने टीवी पर बार एक अभिनेत्री को करते हुए देखा होगा। हेमपुष्पा को महिलाओं के लिए लाभकारी बताया जाता है और अब तक इसके बारे में जो भी सुझाव या रिव्यू सामने आए हैं वो यही बताते हैं कि हेमपुष्पा महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसमें ऐसा क्या है जो इसे इतना खास बनाता है।

ये भी पढ़ें: गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने के 3 फायदे: Garam Paani Mein Neembu Milakar Peene Ke 3 Fayde

महिलाओं को प्रकृति ने पुरुषों से शक्तिशाली बनाया है। अगर आप एक पुरुष हैं और आपको ये लाइन पढ़कर बुरा लग रहा है तो आपको इस बात को समझना होगा कि दुनिया में जन्म देने का अधिकार सिर्फ महिलाओं के पास ही है क्योंकि पुरुष उस पीड़ा को नहीं सह सकते जो प्रजनन के समय होती है।

वहीं महिलाओं के शरीर में कई अंग हैं जिनको शक्ति की आवश्यकता होती है। प्रति माह उन्हें कई प्रकार की क्रियाओं से दो चार होना पड़ता है जिससे उनकी सेहत ठीक रहे। इस दौरान उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें भी हो सकती हैं और ऐसे में उन्हें ऐसी औषधियों की जरूरत होगी जो उन्हें बेहतर महसूस कराएं। हेमपुष्पा वो प्रदान करने में मदद करती है लेकिन इसके कई अन्य फायदे भी हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

हेमपुष्पा के 3 फायदे

पीरियड्स के दौरान अधिक खून के स्त्राव से बचाए

पीरियड्स एक नार्मल और मंथली प्रोसेस है जो महिलाओं के शरीर में होता है। इस दौरान कुछ महिलाओं में अधिक खून का बहाव होता है जिसकी वजह से उन्हें कमजोरी हो सकती है। इसके साथ साथ दर्द भी हो सकता है और हेमपुष्पा इन दोनों पीड़ाओं से महिलाओं को आराम दिलाता है।

ये भी पढ़ें: कच्चा पपीता खाने के 2 फायदे और 2 नुकसान: Kaccha Papita Khaane Ke 2 Fayde Aur 2 Nuksaan

कोलाइटिस और अल्सर के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है

इन दोनों बीमारियों का असर कितना घातक है ये किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में इस औषधि से महिलाओं को अपने शरीर में किसी भी परेशानी से बचने में मदद मिलती है जिनमें ये दों परेशानियाँ भी शामिल हैं। आप खुद को किसी दिक्कत में नहीं चाहेंगी और आप अपने परिवार में किसी महिला को पीड़ा में नहीं देखना चाहेंगे।

जोड़ों के दर्द को करे दूर

एक तरफ जहाँ अरंडी का तेल सिर्फ जोड़ों के दर्द को दूर करता है तो वहीं हेमपुष्पा जोड़ों के दर्द के साथ साथ कई अन्य परेशानियों को दूर रखने में मददगार है। गर्भाशय में ऐंठन, पेट दर्द और कष्टार्तव में तो ये उपयोगी है ही, लेकिन साथ ही ये अनियमित मासिक धर्म चक्र को ठीक करने के लिए उपयोगी है।

ये भी पढ़ें: चेहरे पर शहद लगाने के 3 फायदे और 1 नुकसान: Chehre Par Shahed Lagane Ke 3 Fayde Aur 1 Nuksaan

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla