भारत में कई तरह के पेड़ पौधे हैं, जिससे बहुत से औषधीय गुणों का लाभ मिलता है। उसमें से एक है अर्जुन का पेड़। अर्जुन के पेड़ की छाल सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसके सेवन से कई बीमारियों को खुद से दूर रखा जा सकता है। वहीं अर्जुन की छाल का पाउडर बनाकर, तो बहुत से लोगों ने इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी अर्जुन की छाल से बनी इस ड्रिंक का सेवन किया है। अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं, इसका काढ़ा कैसे बनाया जाता है और इसके सेवन से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।
अर्जुन की छाल से बनाये ये ड्रिंक, नियमित सेवन से मिलेंगे ढेर सारे फायदे - This drink made from Arjun's bark, regular consumption will give many benefits in hindi
हार्ट के लिए लाभदायक (Good for heart) - अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर उसका सेवन करने से हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से हार्ट अटैक के खतरे को भी बहुत हद तक कम किया जा सकता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए (Makes bones strong) - यदि आप इसका काढ़ा बनाकर सेवन करते हैं, तो ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द बना रहता है उनके लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
बुखार में फायदेमंद (beneficial in fever) - अर्जुन की छाल का सेवन बुखार को उतारने में काम भी आता है। इसके सेवन के लिए आप इसका काढ़ा बनाकर पीएं और उसमें थोड़ा सा गुड़ डालें और फिर इसका सेवन करें।
बालों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Hairs) - बालों के लिए अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों के बाल सफेद होते हैं, उनको इसकी छाल से बने काढ़े का सेवन जरूर करना चाहिए। इससा सफेद बाल नहीं होते साथ ही बाल घने भी होते हैं।
रक्त को करें साफ (Clean the blood) - अर्जुन की छाल से बने काढ़े का सेवन करने से रक्त साफ होता है। इसलिए 1 महीने में दो बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
कैसे बनाएं काढ़ा How to make decoction
अर्जुन की छाल को धो लें, उसके बाद एक गिलास पानी को एक बर्तन में डालें और उसमें अर्जुन की छाल भी डालें। इसके बाद गैस को चालू कर, इसको खौला लें। एक छोटे कप के बराबर जब पानी काढ़ा बच जाए। तो इसका सेवन करें।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।