स्ट्रेच मार्क्स के लिए घरेलू उपाय - Stretch Marks Ke Liye Gharelu Upay

स्ट्रेच मार्क्स के लिए घरेलू उपाय (फोटो - sportskeedaहिंदी)
स्ट्रेच मार्क्स के लिए घरेलू उपाय (फोटो - sportskeedaहिंदी)

स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) उन त्वचा संबंधित समस्याओं में से है जो हर व्यक्ति को कभी ना कभी होते ही हैं। त्वचा के खिंचाव से बनने वाले निशान स्ट्रेच मार्क्स कहलाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स त्वचा पर सिंचाव के रंगहीन निशान होते हैं और यह नए या पुराने हो सकते हैं। शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स वजन बढ़ने, वजन कम होने और गर्भवस्था में होते हैं। यह अक्सर पेट, कमर, भुजाओं पर, जांघो के निचले हिस्से पैर, कूल्हों पर होते हैं। गर्भाशय में बच्चे के बढ़ने के कारण पेट में खिंचाव होने से स्ट्रेच मार्क्स होते हैं, लेकिन डिलीवरी के बाद भी यह स्ट्रेच मार्क्स रह जाते हैं। लेकिन यह खिंचाव के निशान तब समस्या बनते हैं जब यह दिखने लगते हैं। यहा तक कि माँ बनने के बाद, इन स्ट्रेच मार्क्स के कारण महिलाओं के शरीर के कई अंग खराब दिखने लगते हैं। इस लेख में स्ट्रेच मार्क्स से बचाव और इनके ज़िद्दी निशान मिटाने के घरेलू उपाय बताए गए हैं।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए घरेलू उपाय - Stretch Marks Ke Liye Gharelu Upay In Hindi

1. नींबू का रस (Lemon juice)

नींबू प्राकृतिक रूप से अम्लीय होता है जो त्वचा पर होने वाले निशान एवं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करता है। नींबू के रस का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का एक बहुत ही आसान घरेलू उपाय है।

2. आलू का रस (Potato juice)

आलू का रस स्ट्रेच मार्क्स के लिए बहुत कारगर माना गया है। इसके लिए 1 आलू का रस निकाल लें और उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इस प्रक्रिया को 3-4 हफ्ते तक दोहराएं। इससे स्ट्रेच मार्क्स, निशान, दाग-धब्बे आदि से छुटकारा मिल सकता है।

3. एलोवेरा (Aloe Vera)

त्वचा के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है। यह स्ट्रेच मार्क्स, दाग-धब्बे हटाने में उपयोगी है। एलोवेरा जेल को त्वचा के विकारों में प्रयोग करने से लाभ मिलता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। यह दाग-धब्बो के लिए भी असरदार उपाय है।

4. अरंडी तेल (Castor Oil)

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अरंडी के तेल का प्रयोग किया जा सकता है। अपने हाथों में कुछ बूंदें अरंडी के तेल की लें और स्ट्रेच मार्क्स पर गोल-गोल घुमाएं। 10 मिनट तक मालिश करने के बाद उस जगह को कपड़े से बांध दें और गरम पानी से भिगोए कपड़े से सिकाई करें।

5. पानी का सेवन भरपूर मात्रा मे करें (Drink Water)

शरीर में 72 प्रतिशत पानी होता है। शरीर में अधिकतर बीमारियां पानी के सेवन से ठीक हो जाती हैं। पानी शरीर में होने वाले हार्मोन्स के बदलाव को बराबर रखने में सहायक होता है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को रोका जा सकता है।

6. सेब का सिरका (Apple cider vinegar)

सेब के सिरके को पानी में घोलकर लगाने के बाद 20 मिनट तक रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जायेंगे।

7. कोकोआ बटर (Cocoa butter)

कोकोआ बटर से स्किन पर नमी बरकरार रहती है, साथ ही यह स्किन को लचीला बनाता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना काफी कम हो जाती है। स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्सों पर दिन में दो बार कोकोआ बटर से मसाज करें, सिर्फ एक महीने में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।